उल्हासनगर:
आज शहर में राष्ट्रीय पर्व की खुशी और देशभक्ति की भावना का जश्न मनाने के लिए एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली आमदार कुमार आयलानी के कार्यालय से शुरू होकर गोलमैदान, नेहरू चौक और वापस विधायक कार्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान शहर का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।
रैली में स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षकों, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में तिरंगे लहराते हुए और देशभक्ति के नारों के साथ पूरा मार्ग गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान देश की एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत गाकर माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस उत्सव में आमदार कुमार आयलानी, भाजपा जिल्हा अध्यक्ष राजेश वधर्या, जमनू पुरसवानी, महेश सुखरामनी, राजू जग्यासी, विनोद गोवानी, व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक छतलानी, राम चार्ली पारवानी, अमित वाधवा, संजय सिंग चाचा, प्रशांत पाटील, डॉ एस बी सिंग, अर्चना करणकाळे, किशोर वनवारी, राकेश पाठक, हरेश भाटीया, मंगला चांडा, लता पगारे, उमेश सोनार, उमेश पंडित सहित अनेक सामाजिक और राजनीतिक नेता, योगा सेंटर सदस्य, विद्यार्थी, शिक्षक और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
यह रैली भारत के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय भावनाओं को समर्पित एक प्रेरणादायक आयोजन रहा, जिसने सभी नागरिकों में देशभक्ति का जज़्बा जागरूकता और एकता का संदेश फैलाया।
Post a Comment