उल्हासनगर:
उल्हासनगर-5 के ओ.टी. सेक्शन स्थित साईनाथ कॉलोनी में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रात करीब 10:30 बजे दो युवकों पर हमला हुआ जिसमें एक को गोली मारी गई और दूसरे पर धारदार हथियार से वार किया गया।
घटना में योगेश मिश्रा उर्फ़ बाबड़िया को गंभीर रूप से गोली लगी। पहले उन्हें उल्हासनगर-3 के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर कलवा अस्पताल रेफ़र कर दिया गया। वहीं घायल धीरज का इलाज उल्हासनगर के मध्यवर्ती अस्पताल में चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, यह हमला मोनू शेख और उसके साथी ने किया। बताया जा रहा है कि मोनू शेख, घायल योगेश मिश्रा का साला है और लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही हिललाइन पुलिस थाना की टीम और डीसीपी सचिन गोरे परिमंडल-4 मौके पर पहुँचे और जाँच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
डीसीपी सचिन गोरे ने पुष्टि की कि पहली जाँच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
Post a Comment