शहर कोरोना मुक्त नही हुआ, भय मुक्त हुआ है।






आनंद कुमार शर्मा :

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ, देश और महाराष्ट्र राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया भी चल रही है, अधिकतर गतिविधियां शुरू हो गई हैं, लेकिन कोरोना के मरीजों की संख्या फिर भी बढ़ रही है, आज कल्याण शहर में ३६८ नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ कुल अकड़ा २३२१७ हो गया है।
बढ़ते कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीजों को देखते हुए औऱ इस महामारी के प्रकोप पर काबू पाने के उद्देश्य से कई सारे नियोजन किये गए और प्रतिबंधन लगाए गए।

महाराष्ट्र राज्य पूरे देश मे कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मरीजों की संख्या में सबसे ऊपर प्रथम स्थान पर सुरुवात से विराजमान है। महाराष्ट्र के मुम्बई, ठाणे और पुणे शहर के कुल कोरोना संक्रामित मामलों की संख्या को जोड़ा जाए तो भी यह संख्या पूरे देश के बाकी राज्यों से अधिक है।

केवल कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका क्षेत्र के कोरोना संक्रम आकड़ो पर नजर डालें तो हिंदुस्तान के आधे राज्यों से अधिक मामले इस छोटे से शहर में है।
कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका क्षेत्र देश के सिक्किम, मेघालय, मिज़ोरम, दादरा-दमन, चंडीगढ़, अंडमान, लदाख, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, पुडुचेरी-पॉन्डिचेरी, गोआ, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, जैसे राज्यों से आगे है।

जुलाई महीने में किये गए लॉकडाउन का असर कल्याण और उल्हासनगर में देखा गया, यह अनुमान लगाया गया कि अगर इन शहरों में लॉकडाउन नही होता तो कोरोना महामारी की परिस्थितियों पर काबू पाना नामुमकिन था।
इसी तर्ज पर पालघर और आस पास के क्षेत्रों में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए पालघर नगरपरिषद के जिल्हादण्डाधिकारी डॉ. कैलाश शिंदे ने धारा १४४ लगते हुए ५ दिनों का सख्त और सम्पूर्ण लॉकडाउन १३ अगस्त मध्यरात्रि से लेकर १८ अगस्त मध्यरात्रि तक लागू करने के निर्णय की घोषणा कर दि है।

कोरोना मुक्त शहर अभियान के अंतर्गत शहरवासियों ने समझदारी और सतर्कतापूर्वक जिम्मेदारी निभाई थी जो अब देखने को नही मिल रही है।

द न्यू आज़ादी टाईम्स कि तरफ से हम शहरवासियों को अगाह करना चाहते है कि शहर कोरोना मुक्त नही हुआ, सिर्फ भय मुक्त हुआ है।



Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget