Latest Post

 




उल्हासनगर - अमित वाधवा व मनीष हिंगोराणी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत किया भाजपा में प्रवेश करने से आगामी महानगर पालिका चुनाव में इसका काफी फायदा होगा ऐसी चर्चा शहर में चल रही है।

७ सितंबर २०२१ को उल्हासनगर नंबर १ स्थित कैलाश परबत हॉल में भाजपा द्वारा पक्ष प्रवेश का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस समय भाजपा के पुराने कार्यक्षम पदाधिकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष श्री अमित वाधवा और मनीष हिंगोराणी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत उनके भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। इस समय पूर्व मंत्री श्री. रवींद्र चव्हाण, विधायक श्री. कुमार आयलनी, जिल्हा अध्यक्ष श्री. जमनू पुरस्वानी, संघटन मंत्री मनोहर खेमचंदाणी, मनपा के स्थायी समिती सभापती टोनी शीरवाणी, वरिष्ठ नगरसेवक महेश सुखरमानी, राजू जग्याशी, अमर लुंड, शेरी लुंड, अजित शिंग लबाना तथा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी बडी संख्या में उपस्थित थे।



 




      उल्हासनगर - उल्हासनगर के कैंप नंबर दो स्थित पैनल नंबर 7 की नगर सेविका शुभांगी निकम ने 90 लाख की निधी से रमाबाई अंबेडकर नगर में, भैय्या साहेब आंबेडकर नगर चौक से बाबासाहेब आंबेडकर चौक के बीच में  बनाए जाने वाले सिमेंट कन्क्रेट के रास्ते का उद्घाटन टिम ओमी कालानी के प्रमुख ओमी कालानी के हाथों किया गया। 

        टी ओ के प्रवक्ता कमलेश निकम का कहना है कि उन्होंने रहवासियों को किया वादा निभाया। इस रास्ते के बनने से इस एरिया की बड़ी समस्या का समाधान होगा। यह भी कहा कई कार्य और भी है जिनका उद्घाटन टीओके प्रमुख ओमी जी के हाथों किया जाएगा।   उद्घाटन के समय फोरम ऑफ मैन्युफैक्चर के अध्यक्ष पितु राजवानी, नानी शेठ धामेजा, शिवसेना के वरिष्ठ नेता ज्ञानेश्वर मरसाले, अतुल शिंदे, प्रभु लहाने, मनोज जगताप, रवी पवार, राजू खैरालीया, संपत बारोसे, राजू लहाने, महिला कार्याध्यक्षा उर्मिला गुप्ता, सुनंदा ताई पढ़घने, उपस्थित थे।

 




उल्हासनगर - गत दिनों एक महिला की हत्या की गई थी इस हत्या के मुख्य अपराधी को गिरफ्तार करने में अपराध विभाग को कामयाबी हासिल होने की जानकारी अपराध विभाग के पुलिस निरीक्षक महेश तरडे ने दी।

अपराध विभाग के पुलिस निरीक्षक महेश तरडे द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गत २२ अगस्त २०२१ के दिन शाम ०५.३० बजे अंबरनाथ पूर्व में शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र के की निवासित महिला भागुबाई चिकनकर के घर में अनजान महिला का अधूरा जला हुआ और सड़ी हुई लाश मिली थी। इस बारे में शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में दुर्घटना से मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले गहरी छानबीन शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन द्वारा जारी था।

इस मामले की संयुक्त रूप  से अपराध विभाग–४, उल्हासनगर द्वारा करते समय मृत सुशिला साहेबराव निकालजे उर्फ काजल (उम्र २५ रा. उल्हासनगर ५ में रहनेवाली) का गला दबा कर और उसका चेहरा जलाकर किसी अनजान व्यक्ती ने हत्या करने का मामला सामने आया था।  उस महिला के साथ रहने वाला सुरज नाम का व्यक्ती उसकी हत्या कर भाग गया था ऐसी जानकारी अपराध विभाग की पुलिस को ३ सितंबर २०२१ को मिली थी। वह बदलापुर पूर्व स्थित कामगार नाका पर आने वाला है ऐसी गुप्त जानकारी अपराध विभाग को मिलते उन्होंने जाल बिछाया और सुरज आनंद खरात उम्र २६ साल को गहरी पूछताछ की, पोलिस को कोई भी सुराग नहीं होने पर भी बड़ी होशियारी से जांच कर सूरज से सच उगलवाया। सुरज खरात ने पुलिस को बताया कि सुशिला साहेबराव निकालजे ऊर्फ काजल उसकी पत्नी थी शक होने के कारण उनका आपस में हमेशा झगड़ा हुआ करता था। इसी के चलते आखिरकार सूरज ने  गुस्से में आकर लेस से काजल का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। और उसके घर में उसकी लाश रख कर घर को बाहर से ताला लगा कर वह रफू चक्कर हो गया। ऐसी जानकारी सूरज ने पुलिस को पूछताछ के दौरान दी। घर में से अलग सी बदबू आने से घर मालिक ने पुलिस की मदद से घर का दरवाजा खोला तो सामने देखा कि काजल की सडी हुई और आधी जली हुई लाश मिली। उसका गला दबा ने से हत्या हुई है ऐसा डॉक्टर ने बताया। इस बारे में शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में अपराध रजिस्टर नंबर २६३ /२०२१ भारतीय दंड संहिता की धारा ३०२, २०१ के तहत मामला दर्ज किया गया। इस बारे में अगली जांच शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक अंकुश म्हस्के कर रहे है।

इस हत्या जांच अपराध विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उल्हासनगर अपराध विभाग यूनिट ४ के वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक महेश तरडे, पो. नि. मनोहर पाटील, सपोनि. संपत फडोल, पोउपनि किशोर महाशब्दे, सपोउपनि, सुरेंद्र पवार, सपोउनि शाम रसाल, सपोउनि संजय माली, पो.ह. महेश पाटील, पो.ह. विकास कर्णे, पो.ह विश्वास माने ने परिश्रम लिया।




 





उल्हासनगर - उल्हासनगर महानगरपालिकेची आगामी निवडणूक लक्षात घेऊन रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अ) च्या उल्हासनगर शहर जिल्हा कार्यकारीणीची बैठक दिनांक 3 सप्टेंबर 2021 रोजी पक्षाचे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा माजी गटनेते बी. बी. मोरे तसेच महाराष्ट्र कार्यकारीणीतील सचिव माजी नगरसेवक, सभापती नाना पवार यांच्या उपस्थितीत संपन्न झाली।

उल्हासनगर महानगर पालिकेच्या आगामी निवडणुकीत कमीत कमी 12 नगरसेवक निवडून आणण्यासाठी प्रयत्न करणार असल्याचे बी. बी. मोरे यांनी यावेळी सांगितले।

या निवडणुकीची रणनीती ठरवण्यासाठी एक समिती गठीत कऱण्यात येईल तसेच या समितीस केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री तथा पक्षाचे नेते पक्षाध्यक्ष रामदास आठवले यांच्याकडून मान्यता घेण्यात येईल असे ठरले।

या बैठकीस रिपब्लिकन पक्षाचे कार्यकर्ते आणि शहर जिल्ह्याचे पदाधिकारी उपस्थित होते।

यात प्रामुख्याने माजी नगरसेवक, माजी जिल्हाध्यक्ष राजू सोनवणे, माजी नगरसेवक व माजी जिल्हाध्यक्ष जे. के. ढोके, माजी नगरसेवक शांताराम निकम, शहर जिल्हा महासचिव गंगाधर मोहोड, अंबादास गायकवाड, किशोर पवार, चंद्रकांत केदार, हरिभाऊ तायडे, महेंद्र अशोक बच्छाव, जॉनी डेव्हिड, कमलाकर सूर्यवंशी, जितू सरदार, विध्यार्थी संघटनेचे ऍड. नागसेन सूर्यवंशी, आयटी सेलचे उल्हासनगर अध्यक्ष जयेश जाधव, सुरजित पंजाबी उपस्थित होते।

 




         उल्हासनगर - उल्हासनगर स्थित सेंट्रल अस्पताल  ३ थैलेसेमिया वार्ड में 150 के क़रीब थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चे मरीज हैं। इन मरीजों के लिए यहां ब्लड उपलब्ध नहीं है।दवाए और गोलियां भी उपलब्ध नहीं है ऐसा जवाब उन्हें हमेशा मिलता है। सही इलाज नही होने व मरीजों के साथ दुर्व्यवहार की कई शिकायतें आए दिन बढ़ती जा रही है। इन शिकायतों का अस्पताल प्रशासन के पास कोई भी जवाब नही है। अस्पताल प्रशासन को दूसरा स्मरण पत्र देकर स्वाभीमानी सामाजिक संघटन भीमसेना के माध्यम से उन्हे फिर मरीजों को प्रामाणिक सुविधाएं देने की मांग रखी गई। अन्यथा 6 सितंबर को अस्पताल प्रशासन के खिलाफ महा जन आंदोलन किया जाएगा ऐसी चेतावनी भीमसेना की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्षा नितिका राव ने दी है।




 



         उल्हासनगर - वारंवार खंडित होणाऱ्या विद्युत पुरवठा व नागरिकांच्या विविध तक्रारीची कोणतीही दखल न घेणाऱ्या महावितरण विभागाच्या गलथान कारभारा विरोधात महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेचे जिल्हा उपाध्यक्ष प्रदीप गोडसे व समाजसेवक संजीव कांबळे यांनी उल्हासनगरमध्ये लाक्षणिक उपोषण सुरू करताच महावितरण विभागाचे कार्यकारी अभियंता श्री सावंत यांनी उपोषण स्थळी भेट देऊन सर्व तक्रारी व समस्यां तात्काळ सोडविण्याचे लेखी आश्वासन दिल्या मुळे लाक्षणिक उपोषण मागे घेण्यात आले।

          यासंदर्भात सविस्तर माहिती अशी की उल्हासनगर कॅम्प क्रमांक 4 मध्ये वारंवार विद्युत पुरवठा खंडित होणे, वाढीव बिले, कमी दाबाचा विद्युत पुरवठा, नादुरुस्त मीटर बदलणे,  याबाबत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेचे जिल्हा उपाध्यक्ष श्री प्रदीप गोडसे, व समाजसेवक संजीव कांबळे यांनी महावितरण विभागात कित्येक वेळा लेखी निवेदने दिली होती मात्र या तक्रारीची कोणतीही दखल घेण्यात आली नाही. अखेर आज लाक्षणिक उपोषणाचा पावित्रा घेण्यात आला.  उपोषणकर्ते श्री प्रदीप गोडसे व श्री संजीव कांबळे यांनी जनहितार्थ केलेल्या मागण्या व नागरिकाच्या तक्रारी  सोडविल्या जाणार नाही तो पर्यंत उपोषण मागे घेणार नाही असा पावित्रा घेतला होता. अखेर  उल्हासनगरचे अतिरिक्त अभियंता श्री दिलीप कुंभारे, कनिष्ठ अभियंता श्री प्रवीण भांगे व श्री बीरे यांनी उपोषण कर्त्यांची भेट घेऊन उपोषण मागे घेण्याची विनंती केली. तसेच लाईटच्या सर्व तक्रारी लवकरात लवकर सोडवण्यात येतील असे लेखी आश्वासन देण्यात आले असून श्री प्रदीप गोडसे व श्री संजीव कांबळे यांनी लाक्षणिक उपोषण मागे घेतले।




 


उल्हासनगर - सेवा ज्येष्ठता सूची में नियुक्ती में हुई गड़बड़ी को सुधारने के लिए 50 हजार रूपए मांगने वाले उल्हासनगर के मिनल अर्जुन चौहान स्कूल के घुसखोर मुख्याध्यापक पर ठाणे के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा मामला दर्ज किया गया है इस घटना से शहर में खलबली मच गई है।

ठाणे के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ती के अनुसार शिकायतकर्ता की बहन शिक्षिका शोभा घनश्याम बडगुजर कार्यरत चाचा नेहरू हिंदी हाईस्कूल भिवंडी द्वारा शिक्षण अधिकारी को भेजे गये सेवा श्रेष्ठता सुची में नियुक्ती की तारीख में हुई गड़बड़ी को सुधारने का बदलाव प्रस्ताव तैयार करने के लिए मिनल अर्जुन चौहान स्कूल के मुख्याध्यापक शांताराम पाटिल ने शिकायत कर्ता को 50 हजार रूपए की मांग की और कहा कि मुझे यह 50 हजार रुपए ठाणे के शिक्षण अधिकारी कार्यालय में देना है। ऐसी शिकायत शिकायत कर्ता ने 7 जुलाई 2021 को ठाणे के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय में की थी। इस शिकायत की जांच पड़ताल कर इस मामले में दोषी पाए जाने से 31 अगस्त 2021 को मुख्याध्यापक पर मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से शहर में खलबली मच गई है। ऐसे कितनी घटनाएं घटती होगी जिसकी शिकायत होने पर ही मामला उजागर होता है। अब शिक्षा विभाग द्वारा इस घूसखोर मुख्याध्यापक पर आगे किस तरह से कारवाई की जाएगी यह तो आनेवाला समय ही बताएगा।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget