अमित वाधवा व मनीष हिंगोराणी ने अपने कार्यकर्ताओं समेत किया भाजपा में प्रवेश।

 




उल्हासनगर - अमित वाधवा व मनीष हिंगोराणी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत किया भाजपा में प्रवेश करने से आगामी महानगर पालिका चुनाव में इसका काफी फायदा होगा ऐसी चर्चा शहर में चल रही है।

७ सितंबर २०२१ को उल्हासनगर नंबर १ स्थित कैलाश परबत हॉल में भाजपा द्वारा पक्ष प्रवेश का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस समय भाजपा के पुराने कार्यक्षम पदाधिकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष श्री अमित वाधवा और मनीष हिंगोराणी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत उनके भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। इस समय पूर्व मंत्री श्री. रवींद्र चव्हाण, विधायक श्री. कुमार आयलनी, जिल्हा अध्यक्ष श्री. जमनू पुरस्वानी, संघटन मंत्री मनोहर खेमचंदाणी, मनपा के स्थायी समिती सभापती टोनी शीरवाणी, वरिष्ठ नगरसेवक महेश सुखरमानी, राजू जग्याशी, अमर लुंड, शेरी लुंड, अजित शिंग लबाना तथा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी बडी संख्या में उपस्थित थे।



Labels:

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget