सेंट्रल अस्पताल प्रशासन के मनमाने रवैए के खिलाफ भीमसेना का महा जन आंदोलन।

 




         उल्हासनगर - उल्हासनगर स्थित सेंट्रल अस्पताल  ३ थैलेसेमिया वार्ड में 150 के क़रीब थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चे मरीज हैं। इन मरीजों के लिए यहां ब्लड उपलब्ध नहीं है।दवाए और गोलियां भी उपलब्ध नहीं है ऐसा जवाब उन्हें हमेशा मिलता है। सही इलाज नही होने व मरीजों के साथ दुर्व्यवहार की कई शिकायतें आए दिन बढ़ती जा रही है। इन शिकायतों का अस्पताल प्रशासन के पास कोई भी जवाब नही है। अस्पताल प्रशासन को दूसरा स्मरण पत्र देकर स्वाभीमानी सामाजिक संघटन भीमसेना के माध्यम से उन्हे फिर मरीजों को प्रामाणिक सुविधाएं देने की मांग रखी गई। अन्यथा 6 सितंबर को अस्पताल प्रशासन के खिलाफ महा जन आंदोलन किया जाएगा ऐसी चेतावनी भीमसेना की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्षा नितिका राव ने दी है।




Labels:

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget