उल्हासनगर में अवैध कट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार - विट्ठलवाड़ी पुलिस चौकी की बड़ी कामयाबी,आरती बियर बार के पास मिली गुप्त सूचना के बाद डीबी टीम ने दबोचा, साथी उपकरण भी जब्त।


उल्हासनगर: 


ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक मिसाळ व उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरती बियर बार के समीप, V.T.C. ग्राउंड के पास उल्हासनगर-4 में एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध तरीके से गाँवठी बनावट का कट्टा लेकर बैठा है। सूचना के बाद डीबी पथक के PSI दराडे तथा अन्य सदस्यों ने तत्काल मौके पर पहुंच एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम दिलीप नाना ढमडेरे, उम्र 28 वर्ष, निवासी आनंदवाडी, तहसील चाळीसगाव, जिला जळगाव बताया। उसकी तलाशी  के दरमियान एवं दो (पंच) की मौजूदगी में उनकी थैली में

एक काले रंग का लोहे का गाँवठी बनावट का कट्टा (सिंगल बैरल), लंबाई लगभग 13 इंच, ट्रिगर व ट्रिगर गार्ड सहित, अनुमानित कीमत रु. 35,000/- और दो जिंदा काडतूस, अनुमानित कीमत रु. 200/- प्रत्येक।उक्त सामान पंचों की मौजूदगी में जब्त कर लिया गया। आरोपी को थाना ले जाकर भारतीय हत्यार अधिनियम की धारा 3 व 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1) व 135 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिलीप पहले से रिकॉर्ड पर अपराधी है और उसके खिलाफ मध्यवर्ती पुलिस थाना में गु.र.नं. 134/2010 के तहत आईपीसी की धाराएँ 325 व 324 आदि के अंतर्गत मामले दर्ज हैं।

यह कार्रवाई विट्ठलवादी पुलिस चौकी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्री अशोक कोळी तथा पो.नि. (गुन्हे) श्री चंद्रहार गोडसे के मार्गदर्शन में की गई। कार्यवाही टीम में PSI दराडे, ASI मिसाळ, HC सांगळे, HC चव्हाण, PC राठोड व PC गायकवाड शामिल थे।



Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget