कल्याण :
कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका द्वारा विकसित प्रबोधनकार ठाकरे सरोवर (शेनाळे तलाव), कल्याण पश्चिम अब नागरिकों के लिए एक मनमोहक पर्यटन स्थल बनता जा रहा है। नौका विहार (बोटिंग) की सुविधा को नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है और अब महापालिका इस परिसर को और आकर्षक बनाने जा रही है।महानगरपालिका की योजना के अनुसार, सरोवर परिसर में जल्द ही फ्लोटिंग ब्रिज, कारंजे (फाउंटेन), उपहारगृह, लेज़र शो, बच्चों के खेल क्षेत्र, जॉगिंग ट्रैक, व्यायाम स्थल और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था तैयार की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, शाम के समय नागरिक नौका विहार के साथ ही लेज़र शो और म्यूज़िकल फाउंटेन का आनंद बोट पर बैठकर उठा सकेंगे, जिससे परिवारों को एक नया मनोरंजन स्थल मिलेगा।सिटी पार्क के बाद प्रबोधनकार ठाकरे सरोवर भी अब कल्याणवासियों के लिए एक संपूर्ण परिवारिक और प्राकृतिक स्थल बनकर उभर रहा है। सुबह और शाम के समय सैर के लिए आने वाले नागरिकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नए वर्ष तक यहाँ और भी बेहतर सुविधाएँ व सौंदर्यीकरण कार्य पूरे किए जाएंगे। कुछ नागरिकों द्वारा जॉगिंग ट्रैक में बदलाव की आशंका से विरोध जताया गया था, लेकिन मुख्य उद्यान अधीक्षक संजय जाधव ने स्पष्ट किया है कि जॉगिंग ट्रैक को बिना किसी रुकावट के और सौंदर्यीकरण में बाधा डाले बिना ही नई सुविधाएँ जोड़ी जा रही हैं। प्रबोधनकार ठाकरे सरोवर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक नागरिकों के लिए खुला रहेगा। यहां की विविध सुविधाएँ और प्राकृतिक सुंदरता नागरिकों को एक आरोग्यदायी जीवन और मनोरंजन का बेहतर विकल्प प्रदान कर रही हैं।
महानगरपालिका को विश्वास है कि इन नई सुविधाओं और सौंदर्यीकरण से कल्याण शहर के पर्यटन को भी एक नई दिशा मिलेगी।

Post a Comment