उल्हासनगर राकांपा जिल्हाध्यक्ष पद पर भारत राजवाणी गंगोत्री की नियुक्ति, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने सौंपी नई जिम्मेदारी।

 



उल्हासनगर: 

महानगर पालिका चुनाव से पहले शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने वरिष्ठ नेता और पूर्व नगरसेवक भारत राजवाणी गंगोत्री को उल्हासनगर शहर जिल्हाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में गंगोत्री का जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर गंगोत्री ने कहा कि आगामी मनपा चुनाव में पार्टी अधिक से अधिक सीटें जीतकर लाएगी और शहर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि अब तक शहर के लिए सबसे ज्यादा फंड उन्होंने लेकर आए हैं और आगे भी लाने का काम निरंतर जारी रहेगा।

गंगोत्री की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व से आने वाले चुनावों में राकांपा की ताकत उल्हासनगर में और मजबूत होगी।







Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget