उल्हासनगर :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा, उल्हासनगर जिल्हा की ओर से भव्य रक्तदान शिबिर का आयोजन किया गया।
यह शिबिर युवा मोर्चा अध्यक्ष गुरुदीप सिंह लबाना उर्फ बॉक्सर के नेतृत्व में पैनल क्रमांक 2 स्थित सोनारा हॉल में संपन्न हुआ। शिबिर में युवाओं समेत नागरिकों ने उत्स्फूर्त सहभाग दर्ज कराते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी इस मौके पर सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान किया।
इस अवसर पर भाजपा विधायक कुमार आयलानी, नेता महेश सुखरामाणी, नेता लाल पंजाबी, भाजपा महासचिव विनोद गोवानी, पूर्वनगरसेविका मीना कौर लबाना, समाजसेवक अजित सिंह लबाना, मंगला चांडा, सतीश मराठे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित थे।
सफल आयोजन के लिए गुरुदीप सिंह लबाना उर्फ बॉक्सर और उनकी पूरी युवा मोर्चा टीम की नेताओं व नागरिकों ने सराहना की।
Post a Comment