उल्हासनगर गोल मैदान में "विघ्नहर्ता" गणेश का भव्य आगमन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

 







उल्हासनगर:

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी "उल्हासनगरचा विघ्नहर्ता" का आगमन पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर रविवार को आयोजित आगमन में लाखों भक्तों ने भाग लिया और भगवान श्री गणेश का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में नासिक बैंड, भवानी बैंड, लेझिम आर्केस्ट्रा, डी जे बैंड, लेज़र लाइट्स, आतिशबाजी और मशाने की होली का प्रदर्शन हुआ। उज्जैन से आए कलाकारों ने अपने रंगीन शो से श्रद्धालुओं का मनमोह लिया।

ठाणे जिले में प्रथम पुरस्कार प्राप्त उल्हासनगर के विघ्नहर्ता गणेश मंडल हर वर्ष नई सजावट और सामाजिक संदेश के साथ अपने उत्सव को विशेष बनाता है। इस वर्ष भी मंडल ने सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया और भक्तों की सेवा में जुटा रहा।

रविवार को हुए इस आगमन कार्यक्रम के दौरान भारी पुलिस बंदोबस्त और यातायात व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया। शहर की सामाजिक संस्थाओं और गणेश भक्तों ने उत्साह के साथ इस आयोजन में भाग लिया।

आगमन सोहळा उल्हासनगर - 1 स्थित सी ब्लॉक रोड से शुरू होकर, गोल मैदान, मधुबन चौक, साधु वासवानी स्टेच्यू, निरंकारी भवन और अल्फा मेडिकल स्टोर के सामने स्थित मंडल तक हुआ। इस भव्य यात्रा में पूरे ठाणे जिले से श्रद्धालु उमड़ पड़े और भगवान गणेश का भव्य स्वागत किया।

उल्हासनगर का यह गणेश उत्सव श्रद्धालुओं के बीच खास स्थान बन गया है, जहां समाजिक संदेश और भक्तिभाव का मेल देखने को मिलता है।





Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget