उल्हासनगर महानगर पालिका आयुक्त, उपायुक्त, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निष्क्रिय कार्यप्रणाली के खिलाफ मनसे के शहर संघटक मैनुद्दीन शेख द्वारा अनिश्चितकालीन अनशन।

 


उल्हासनगर - उल्हासनगर महानगर पालिका आयुक्त, उपायुक्त, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निष्क्रिय कार्यप्रणाली के खिलाफ मनसे द्वारा आमरण भूख हड़ताल करने की चेतावनी मनसे के शहर संघटक मैनुद्दीन शेख ने दी है।

इस बारे में जानकारी देते हुए मनसे के शहर संघटक मैनुद्दीन शेख ने बताया कि उल्हासनगर महानगर पालिका में प्रशासन नाम की कोई चीज ही नही बची है। आयुक्त और उपायुक्त उल्हासनगर महानगर पालिका के भ्रष्ट अधिकारियों का समर्थन करते है और उन्हें कार्यकारी पदों पर नियुक्त करते है।

उल्हासनगर महानगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ शहर के नागरिकों द्वारा रोजाना सैकड़ों शिकायतें मिलने के बावजूद, उल्हासनगर महानगर पालिका के आयुक्त और उपायुक्त  ऐसे निष्क्रिय, भ्रष्ट और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई नही करते है बदले में ऐसे अधिकारियों को बड़े पद पर नियुक्त किया जाता है जिससे उल्हासनगर महानगर पालिका भ्रष्टाचार के दलदल में पूरी तरह से फंस गई है।

उल्हासनगर महानगर पालिका प्रशासन के कार्यकारी पद पर सहायक आयुक्त प्रभारी गणेश अरविन्द शिम्पी की नियुक्ति की गई है इस के खिलाफ आगामी 23 जनवरी 2022 को सुबह 11 बजे से प्रभाग समिति क्रमांक 1 के कार्यालय के सामने आमरण भूख हड़ताल की जाएगी। ऐसा मनसे के शहर संघटक मैनुद्दीन शेख ने बताया। शहर संघटक मैनुद्दीन शेख ने कहा है कि वह आखरी दम तक आमरण भूख हड़ताल करनेवाले है।




Labels:

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget