उल्हासनगर महानगरपालिका द्वारा और भाजपा के वरिष्ठ नगरसेवक श्री महेश सुखरामानी जी के प्रयासों से मंगलवार 21 दिसंबर से निशुल्क वैक्सीन कैंप का आयोजन।

 


उल्हासनगर - उल्हासनगर महानगरपालिका द्वारा और भाजपा के वरिष्ठ नगरसेवक श्री महेश सुखरामानी जी के प्रयासों से मंगलवार 21 दिसंबर 2021 से निशुल्क वैक्सीन कैंप हररोज आयोजन किया गया है।

आस पास के सभी पैनल के नागरिक इस सेवा का लाभ उठा सकते है। यह निशुल्क वैक्सीन कैंप यात्री गार्डन खेमानी में सुबह 10,30 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। इस कैंप में कोई भी वैक्सीन लगा सकता है। लेकिन रजिस्ट्रेशन के लिए उन्हें अपने साथ आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाना जरूरी होगा। कोविड शील वैक्सीन उपलब्ध होगी। पहला डोज या दूसरा डोज नागरिक ले सकते है। भाजपा के वरिष्ठ नगरसेवक महेश सुखरामाणी जी ने मार्च 2020 से ही अपने सेवा कार्य शुरू किए थे। जब कोरोना महामारी शुरू हुई थी, तभी से अनाज सेवा, भोजन सेवा, निशुल्क मेडिकल सेवा, पैनल में सेनेट्रायजेशन, फोग माचिन, डीडीटी पाउडर का छिड़काव तथा अन्य सारी सुविधाएं पैनल वासियों को मुहैया कराई गई है। साथ ही कोरोना बाधित मरीजों को भाजपा के वरिष्ठ नगरसेवक महेश सुखरामानी ने खुद अपनी गाड़ी में बिठाकर हॉस्पिटल में पहुचाकर उनसे लगातार फोन द्वारा उनका हाल चाल की जानकारी ली। सब्जियां, जरूरी सामान सील हुई बिल्डिंगों में रहवासियों दिया गया है। कोराेना से मुक्त हुए कोरोना वीरों का स्वागत करना, कोरोना के दौरान इलाज कर रहे डॉक्टर्स सफाई कर्मचारी, मनपा अधिकारी पुलिस के जवान और अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। इसी के चलते वैक्सीन कैंप का आयोजन भी किया गया है। इस कैंप का लाभ सभी लोगों को लेना चाहिए ऐसा आवाहन भाजपा नेता एवं वरिष्ठ नगरसेवक महेश सुखरामानी ने किया है।





Labels:

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget