Latest Post

 



उल्हासनगर: 

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सिंधी सेल प्रदेश कार्यकारी प्रमुख पद पर अमित शंकर आहूजा की नियुक्ति की गई है। इस मौके पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने और व्यापारियों ने अमित शंकर आहूजा को शुभकामनाएं व बधाई दी।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नाना नाना भाऊ पटोले के निर्देश पर 15 अगस्त के दिन अमित शंकर आहूजा को नियुक्ति पत्र दिया गया यह नियुक्ति पत्र मुंबई प्रदेश कार्यालय में दिया गया कांग्रेस सरचिटनिस प्रशासन व संगठन प्रमोद मोरे द्वारा अमित शंकर आहूजा को नियुक्ति पत्र सोपा गया इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। इस मौके पर अमित शंकर आहूजा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उनके ऊपर जो भरोसा जताया है उसको वह पूरा करने की हर कोशिश करेंगे और सिंधी समाज के कार्यो को सदैव वह आगे ले जाएंगे और उनकी समस्याओं को हल करने की कोशिश करेंगे।





उल्हासनगर : 

उल्हासनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान से आए 54 हिंदुओं को भारतीय नागरिकत्व प्रदान किया गया। इन लोगों ने पाकिस्तान में धार्मिक भेदभाव और उत्पीड़न के कारण भारत आने का फैसला किया था।

पाकिस्तान में रहते हुए, इन लोगों ने धार्मिक भेदभाव और उत्पीड़न का सामना किया। उन्हें व्यवसाय करने में परेशानी होती थी और यहां तक कि क्रिकेट मैचों के दौरान भी उन्हें ताने मिलते थे।

इन लोगों ने कहा कि अब वे भारत में सुरक्षित महसूस करते हैं और उनका धर्म भारत माता की गोद में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि वे अपने नए जीवन के लिए आभारी हैं और भारत के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम में राष्ट्र स्वयम सेवक संग के सहदानंद मदुकर सप्रे ने कहा कि हमें महत्वकांक्षी रहना चाहिए और उम्मीद है कि एक दिन पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदुओं के घर फिर से होंगे।

विभाजन विभाशिक स्मृति दिवस सिंधु भवन में किया गया।  इस अवसर पर महाराष्ट्रा सिंधी साहीत्य अकादमी के अध्यक्ष महेश सुखरामणि, महानगर पालिका आयुक्त अजीज शेख , अतिरिक्त आयुक्त किशोर गवस, लाल पंजाबी, राजेश वधरिया, राजु जग्यसी, विनोद तलरेजा आधी गणमान्य उपस्थित थे।





 


उल्हासनगर : 

उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। एक ३२ वर्षीय युवक को मोबाइल फोन वापस मांगने पर चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया। पीड़ित युवक का नाम चंद्रश श्रीराम माउया है, जो महेश्वरी अस्पताल के पीछे रहता है।

चंद्रश ने बताया कि उसने अपना मोबाइल फोन वीरेंद्र नामक व्यक्ति को उपयोग के लिए दिया था, जो प्रकाश पाटिल चॉल में रहता है। जब चंद्रश ने अपना मोबाइल फोन वापस मांगा, तो वीरेंद्र और उसके तीन दोस्तों ने उसे धमकी देना और गाली देना शुरू कर दिया। जब चंद्रश ने विरोध किया, तो उन्होंने उसे पहले मारपीट की और फिर वीरेंद्र ने चाकू निककर चंद्रश के सिर के पीछे वार कर दिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने चंद्रश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सभी चार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।




 


उल्हासनगर :

उल्हासनगर शहर में आने वाले 15 अगस्त के स्वातंत्र दिवस के अवसर पर महानगर पालिका की तरफ से गोल मैदान से मिड टाउन हॉल तक तिरंगा रैली निकाली गई। मिड टाउन हॉल में आयोजित माझी वसुंधरा मुहिम के अंतर्गत रैली में शामिल लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सीड बॉल वितरित किए गए। ये सीड बॉल विभिन्न प्रकार के पर्यावरण अनुकूल पौधों के बीजों से भरे हुए थे।

महानगर पालिका आयुक्त अजीज शेख ने नागरिकों से अपील की

महानगर पालिका आयुक्त अजीज शेख ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों के पास एक सीड बॉल अपनी माता के नाम से लगाएं और उनकी देखभाल करें। इससे शहर में हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण होगा।

नागरिकों ने आयुक्त की अपील स्वीकार की और सीड बॉल लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे अपने घरों के पास एक सीड बॉल अपनी माता के नाम से लगाएंगे और उनकी देखभाल करेंगे।





 




उल्हासनगर : 

भाजपा मंडळ क्रमांक ६ की बैठक में उल्हासनगर विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई और पंतप्रधान नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया। बैठक में ठराव पारित किया गया और आगामी चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई।

भाजपा नेताओं ने दिया मार्गदर्शन

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मार्गदर्शन किया और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उल्हासनगर के भाजपा विधायक कुमार आयलनी, जिल्हा अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी, विधानसभा निवडणूक प्रमुख जमनु पूरस्वानी और उत्तर भारतीय मोर्चा के जिल्हा अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बैठक को संबोधित किया।

नए पदाधिकारियों की घोषणा

बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। उमेश वार को मंडळ संयोजक, महेन्द्र भवर को मंडळ सचिव और गणेश सिंह बिष्ट को मंडळ सचिव नियुक्त किया गया।

बैठक में उपस्थित लोगों ने दिया आश्वासन

बैठक में उपस्थित लोगों ने आश्वासन दिया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए काम करेंगे।





 


उल्हासनगर : 

उल्हासनगर के ७५वें वर्धापन दिन पर एक दुखद घटना घटी, जब एक समाजसेवक ने महापालिका के अतिरिक्त आयुक्त के केबिन के बाहर फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही और समस्याओं के समाधान न होने के कारण हुई।

समाजसेवक मानकर ने कहा, "मैंने कई बार अधिकारियों से समस्याओं के बारे में कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई"

मानकर ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शहर की समस्याओं के बारे में कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, "मैंने यह कदम इसलिए उठाया ताकि लोगों को पता चले कि हमारे शहर में क्या हो रहा है और कैसे लोगों को परेशान किया जा रहा है"।

पूछता है उल्हास कब मिलेगा मानकर को न्याय और कब होगा शहर की समस्याओं का समाधान?









 


उल्हासनगर: 

मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे की धर्मपत्नी शर्मिला ठाकरे को सिंधयत के महापर्व चालिहा साहेब पर झूलेलाल मंदिर में दर्शन हेतु जय झूलेलाल संघर्ष सेवा समिति द्वारा निमंत्रण दिया गया है। इस मौके पर शर्मिला ठाकरे ने कहा कि वे अपने परिवार के साथ मंदिर में माथा टेकने आएंगी।

टाउन हाल में सिमरन जेवानी की अध्यक्षता में सखी सामाजिक संस्था द्वारा मंगलागौर त्यौहार मनाया गया, जिसमें मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे की धर्मपत्नी शर्मिला ठाकरे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। इस मौके पर पूर्व महापौर मीना आईलानी और मनसे की पूरी बंडू देशमुख, संजय घुगे, मैनुद्दीन शेख, सचिन कदम, मनोज भेंडके और महिला टीम भी मौजूद थी।





MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget