उल्हासनगर: उल्हासनगर शहर के उल्हास विद्यालय के पास आयोजित 76वें वार्षिक श्री बाबा रामदेवपीर महाराज महोत्सव का भव्य समापन हुआ, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया। इस महोत्सव में राजेश वधारिया भाजपा उल्हासनगर शहर जिलाध्यक्ष, शशिकांत विरकायदे महासचिव अनुसूचित जाति मोर्चा, भाजपा उल्हासनगर ज़िला, मनोज कुमार रावल - भाजपा राजस्थान प्रकोष्ठ संयोजक, हरेश भाई राजेश चव्हाण, स्थानीय भाजपा पदाधिकारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और जिलाध्यक्ष राजेश वधारिया के नेतृत्व में सभी महानुभावों के अवतरण दिवस पर 501 दीपक जलाकर भव्य आयोजन किया गया।
बाबा रामदेवपीर (रामदेव जी) 14वीं शताब्दी के संत थे, जो राजस्थान और महाराष्ट्र में व्यापक रूप से पूजे जाते हैं। उनका जन्मदिन (रामदेव जयंती) हर साल सितंबर में बड़े उत्साह से मनाया जाता है, विशेषकर राजस्थान के रामदेवरा में। उल्हासनगर में आयोजित यह 76वां वार्षिक महोत्सव जहां सभी धर्मों के लोग बाबा रामदेवपीर के दर्शन के लिए आते हैं।

Post a Comment