उल्हासनगर: लाइफ केयर हॉस्पिटल, उल्हासनगर‑1 में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय अब्दुल भाई बाबाजी ने किया। अस्पताल निदेशकगण, वरिष्ठ डॉक्टर, स्टाफ और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लाइफ केयर फाउंडेशन की ओर से स्कूली बच्चों को नोटबुक व पेन वितरित किए गए। शैक्षणिक सामग्री माननीय अब्दुल भाई बाबाजी, डॉ. नागेश सोनकांबले, डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन शेख, डॉ. हफ्सा,अनिल सिन्हा, भगवान खरे, संजय खरे, मनोज गवली, मुस्ताक शेख और श्री सोहेल खान,विजय सिंह एवं पत्रकार नीतू विश्वकर्मा ने बच्चों को सौंपा। उपस्थित अतिथियों का मिठाई‑नाश्ते से स्वागत किया गया।
लाइफ केयर हॉस्पिटल 50‑बेडेड मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में 24x7 स्पेशलिटी व महात्मा ज्योतिराव फुले जनआरोग्य योजना, मुख्यमंत्री वैद्यकीय निधि व प्रमुख बीमा/TPA के माध्यम से कैशलेस व निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जाती है।

Post a Comment