उल्हासनगर:
गुरुवार को उल्हासनगर के छत्रपति शाहू महाराज फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हुआ। उल्हासनगर नगरपालिक की एम्बुलेंस और एक रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। रिक्शा चालक और उसके दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सरकारी सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
एम्बुलेंस चालक का कथन है कि रिक्शा उल्टी दिशा से आ रहा था। घटना के समय अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल भी एम्बुलेंस से टकरा गई, जिससे बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है ताकि दुर्घटनाक्रम के कारणों का स्पष्ट आकलन किया जा सके।
Post a Comment