उल्हासनगर महागरपालिका आयुक्त मनीषा आव्हाळे ने की सरप्राइज विजिट, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा।

 



उल्हासनगर—

उल्हासनगर महानगरपालिका की प्रशासक और आयुक्त मनीषा आव्हाळे ने आज शहर में एक सरप्राइज विजिट कर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

शिवाजी चौक से शुरू हुई इस निरीक्षण यात्रा में आयुक्त ने पहले फालोवर लाईन से साईबाबा मंदिर का निरीक्षण किया। इसके बाद वह तीन नंबर ओटी मार्ग से रेणुका चौक पहुंचीं, जहां से अशोक सम्राट नगर का भी दौरा किया।

उन्होंने साईबाबा मंदिर से फालोवर लाईन चौक तक की सड़कों का निरीक्षण किया और 27 नंबर स्कूल, पंडित जवाहरलाल नेहरू विद्यालय की भी जांच की।

निरीक्षण के दौरान, बाहर निकलते समय कचरे की मौजूदगी देखकर उन्होंने सैनिटरी इंस्पेक्टर वळवी से साफसफाई व्यवस्था के बारे में पूछा। आयुक्त ने अधिकारियों से पूछा कि क्या उल्हासनगर में सफाई व्यवस्था ठीक से की जा रही है।

इसके साथ ही, उन्होंने वहां के रहवासियों से भी बातचीत की और पूछा कि शहर में सफाई व्यवस्था सही से हो रही है या नहीं। इस सरप्राइज विजिट का उद्देश्य शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का वास्तविक स्थिति का पता लगाना था।





Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget