उल्हासनगर में सेवा का मिशन: संगठन के तहत रक्तदान शिविरों का आयोजन
आज महाराष्ट्र के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, उल्हासनगर जिल्हा द्वारा एक सामाजिक पहल के तहत शहर के आठों मंडलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
मंडल 6, प्रेशियस मिडोज मरलगांव में सफल रक्तदान शिविर रहा। मंडल 6 के इस आयोजन में मंडल अध्यक्ष योगेश देशमुख, प्रमोद देशमुख कार्यकर्ता और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मंडल 1, धोबीघाट रोड पर रक्तदान का उत्सव रहा। यहां माजी नगरसेविका श्रीमती अर्चना करण काले, युवा अध्यक्ष श्री राकेश पाठक, मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद मिश्रा, चंद्र यादव सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडल 2, नारायण भाटिया हॉल में रक्तदान शिविर रहा। पूर्व नगरसेवक श्री महेश सुखरामाणी, श्री प्रकाश माखिजा, और मंडल अध्यक्ष श्री रामप्रवेश यादव, सुभाष तिवारी ने भाग लिया।
मंडल 3B, पेऑक्सफर्ड स्कूल में रक्तदान का आयोजन। मंडल अध्यक्ष श्री हरेश भाटिया, पूर्व नगरसेवक श्री पिंटो बठीजा, भाजपा नेता जमनु पुरसवाणी, मंडल अध्यक्ष हरेश भाटिया, मोहित मंगतानी, पूर्व ज़िला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी जैसे वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
मंडल 3A, खन्ना कंपाउंड में रक्तदान शिविर रहा। यहां मंडल अध्यक्ष श्री विक्की इसरानी, श्री प्रदीप रामचंदानी, लखी नाथानी, सनी तलरेजा, राजेश दूरिया, सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
मंडल 4A, भाई ईसरदास हॉल में रक्तदान में रहा। मंडल अध्यक्ष श्री जय शर्मा, महासचिव श्री उदय चौधरी, रेशमा बोबडे, हरेश कृषनानी, स्नेहा चुग, जैसे नेताओं ने भाग लिया।
मंडल 5, लालसाई मंदिर में रक्तदान का उत्सव रहा। मंडल अध्यक्ष श्री बंटी कुर्सीजा, श्री राजेश गनेजा, श्री किशोर ताराचंदानी, अनिल रामनानी, सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश फैलाया।
संपूर्ण आयोजन में शहर जिलाध्यक्ष श्री राजेश वधर्या व श्री विनोद गोवानी का मार्गदर्शन रहा। उन्होंने सभी मंडलों को जनसेवा के इस कार्य में सक्रिय रहने का संदेश दिया।
आज का यह आयोजन उल्हासनगर में सेवा के प्रति समर्पित संगठनात्मक भावना का प्रतीक रहा। कार्यकर्ताओं और नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से यह अभियान सफल रहा, जिससे मानव सेवा का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचा।
Post a Comment