उल्हासनगर :
सोशल एक्शन फोर लिटरसी एंड हेल्थ सलंग्न गृहकार्य सेवा श्रमिक संघटना महाराष्ट्र और महाराष्ट्र राज्य घरेलू कामगार समन्वय समिति महाराष्ट्र द्वारा आज उल्हासनगर के रोटरी मिड टाऊन हॉल में अंतरराष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में आमदार कुमार आयलानी, भाजपा जिल्हाध्यक्ष राजेश वधर्या, मंगला चांडा, नेता जमनु पुरसवानी ,भाजपा युवा नेता रोशन पुरसवानी, महाराष्ट्र अध्यक्ष दामोदर गायकवाड सहित कई मान्यवर उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में घरेलू कामगार महिलाएं भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।
महाराष्ट्र राज्य घरेलू कामगार समन्वय समिति द्वारा 16 जून से 30 जून, 2025 तक पंद्रह दिवसीय जागरूकता और सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान घरेलू कामगारों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार, घरेलू कामगारों के लिए आवश्यक कामगार कानून तुरंत लागू करने की मांग भी इस कार्यक्रम की प्रमुख बातें रहीं।
— घरेलू कामगारों का सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता
— घरेलू कामगार कानून का जल्द से जल्द लागू किया जाना आवश्यक
— पंद्रह दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य घरेलू कामगारों का सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा
Post a Comment