कल्याण संसदीय सीट पर श्रीकांत शिंदे ने मारी बाजी।

 


उल्हासनगर : 

लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित हुए और महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी का शानदार परफॉर्मेंस रहा।  महाविकास अघाड़ी ने राज्य की 48 सीटों में से 29 सीटें जीत ली हैं। जबकि भाजपा महायुति को 19 सीटें मिली। शिवसेना और एनसीपी में बगावत होने के बाद यह पहला चुनाव था, इसलिए सबका ध्यान महाराष्ट्र पर था। महाविकास अघाड़ी ने मुंबई की 6 में से 4 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं महायुति को केवल दो सीटों पर जीत हासिल हुई। जिस कल्याण संसदीय सीट को लेकर सभी की निगाहें थी उस सीट पर एक बार फिर सांसद डॉ.श्रीकांत शिंदे ने जीत दर्ज की है. लेकिन इस बार उनकी लीड उतनी नहीं रही जितना दावा किया जा रहा था।  श्रीकांत शिंदे को कुल 5,89,636 वोट मिला और शिवसेना (ठाकरे) की उम्मीदवार वैशाली दरेकर राणे को 3 लाख 80 हजार 492 वोट मिला।  इस प्रकार 2 लाख 9 हजार 144 वोट से श्रीकांत शिंदे विजयी हुए. उधर उनकी जीत की खबर के बाद उल्हासनगर में शिवसेना (शिंदे) और भाजपा के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों द्वारा जमकर जश्न मनाया गया।







Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget