विघ्नहर्ता ग्रुप में आकर अब्दुल भाई बाबाजी ने लिया गणपती बाप्पा का दर्शन।

 






उल्हासनगर - विघ्नहर्ता ग्रुप में आकर अब्दुल भाई बाबाजी ने  गणपती बाप्पा का दर्शन लिया इस समय नागरिक बड़ी मात्रा में उपस्थित थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उल्हासनगर कैंप नंबर १ स्थित गोल मैदान परिसर में विघ्नहर्ता ग्रुप ने गणपती बिठाया था उस गणपती पेंडोल में कल ७ सितंबर के दिन शाम को अब्दुल भाई बाबाजी आए। जहा उन्होंने विघ्नहर्ता ग्रुप द्वारा प्रस्तुत एक नाटक देखा इस नाटक में दिखाया गया है की शिर्डी वाले साईबाबा के जीवन की कहानी दिखाई गई और समझाया गया। वह देखने के बाद अब्दुल भाई बाबाजी ने गणपति बप्पा के दर्शन किए इसक बाद विघ्नहर्ता ग्रुप के उपाध्यक्ष भावेश अशोक खत्री का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया और आशीर्वाद दिया। उसके बाद अब्दुल भाई बाबाजी ने ग्रुप के सभी सदस्यों के साथ ग्रुप फोटोज निकाले और सभी ग्रुप मेंबर को आशीर्वाद दिया।

इस समय विघ्नहर्ता ग्रुप के अध्यक्ष सत्यजीत सिंह (टकी) ग्रुप  के उपाध्यक्ष भावेश अशोक खत्री उद्योगपति अशोक खत्री, भावेश भाटिया, आकाश रंगवानी, आर्यन पंजवानी, मानव भोजवानी, हिमांशु खत्री, कब्रिस्तान समिति के शबीर शैख, मुन्ना रिजवी, उद्योगपति व पूर्व नगरसेवक प्रीतम कुकरेजा, शांतिदूत रमेश आहूजा,भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेश किशनानी,समाजसेवक मामा दौलतराम,कमल सेठ और कई गणमान्य उपस्थित थे।

आये हुए सभी मान्यवरों का विघ्नहर्ता ग्रुप के अध्यक्ष सत्यजीत सिंह टक्की और उपाध्यक्ष भावेश अशोक खत्री तथा सामाजिक संस्था उल्हासनगर बचाओ समिति (NGO) के अध्यक्ष और हिंदी न्यूज पेपर मुम्बई क्रांती" के संपादक और अध्यक्ष श्री अशोक खत्री और मंडल के पदाधिकारियों ने शाल पहनाकर और श्रीफल भेंट देकर सभी का दिलों जान से शुक्रिया और आभार प्रकट किया।


Labels:

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget