महाराष्ट्र प्रदेश सिंधी कला साहित्य अकादमी की पुर्व सदस्य और उल्हासनगर भाजपा सचिव काजल मुलचंदानी द्वारा केंद्रीय स्तरपर सिंधी भाषा मे चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित करने की मांग।

 







कल्याण - केंद्रीय स्तरपर सिंधी भाषीय चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित करने की मांग महाराष्ट्र प्रदेश सिंधी कला साहित्य अकादमी की पुर्व सदस्य एवंम उल्हासनगर भाजपा सचिव काजल मुलचंदानी ने केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री श्री अनुरागसिंग ठाकुर से की है। ज्ञात हो की कल भारतीय जनता पार्टी के युवानेता केंद्रीय सूचना व प्रसारण और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री श्री अनुराग सिंग ठाकूर द्वारा आज कल्याण पुर्व के तिसाई हॉल में उल्हासनगर के व्यापारियों और सामाजिक संघटनो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

कल्याण लोकसभा प्रवास योजना संवाद बैठक में आज केंद्रीय सूचना व प्रसारण और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री श्री अनुराग सिंग ठाकूर द्वारा विभिन्न समस्याओं और सुझावों को सुना गया। इस समय महाराष्ट्र प्रदेश सिंधी कला साहित्य अकादमी की पुर्व सदस्य और उल्हासनगर भाजपा सचिव काजल मुलचंदानी द्वारा केंद्रीय स्तरपर सिंधी भाषा मे चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित करने की मांग केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री श्री अनुरागसिंग ठाकुर के समक्ष रखी।

इस समय विधायक श्री संजय केळकर, विधायक श्री निरंजन डावखरे, उल्हासनगर विधासभा १४१  के विधायक कुमार आयलानी, कल्याण पूर्व विधानसभा संघ के विधायक गणपत गायकवाड़, महाराष्ट्र प्रदेश सचिव श्री गुलाबराव करंजुले पाटील, भारतीय जनता पार्टी उल्हासनगर जिल्हा अध्यक्ष जमनू पुरसवानी, कल्याण जिल्हा अध्यक्ष शशिकांत कांबळे, पूर्व स्थायी समिती सभापती राजेश वधारीया आदी भारतीय जनता पार्टी के कल्याण डोंबिवली उल्हासनगर के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।








Labels:

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget