नवभारत टाइम्स के पत्रकार अरविन्द कैलास त्रिपाठी समाज गौरव" पुरस्कार से सम्मानित।

 


कल्याण -.          कल्याण के कल्याण विश्व ब्राह्मण समाज द्वारा आगामी १४ नवंबर २०२१ को सोनावणे कॉलेज हॉल में दीवाली स्नेह मिलन सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। संस्था के अध्यक्ष डॉ विजय पंडित ने बताया कि समाज मे विशिष्ट गौरव प्राप्त करने वालो तथा कोरोना काल मे विशेष तौर पर सामाजिक कार्य करनेवाले विप्रवरो को "समाज गौरव" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


संस्था के अध्यक्ष डॉ विजय पंडित ने इस समय संबोधित करते हुए कहा कि संस्था के द्वारा निरंतर समाज के लोगो के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहता है वही संस्था के माध्यम से गरीब परिवारों के लिए भी सहयोग किया जाता रहता है। आगे भी संस्था के द्वारा इस तरह के कार्य नित निरंतर किए जाते रहेंगे हर कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था से जुड़े हर एक पदाधिकारी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है उनके ही अथक प्रयत्नों से कार्यक्रम सफल होता है। समाज गौरव पुरस्कार से अखिलेश शुक्ला, अरविंद दुबे, शैलेश तिवारी, विश्वनाथ दुबे, सीमा तिवारी, अनीता दुबे, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, हेमंत मिश्रा, अरविंद त्रिपाठी सहित कई लोगों को समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ विजय पंडित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, महामंत्री मुरलीधर तिवारी, सहमंत्री अमित तिवारी व दर्शन तिवारी, परामर्श मंत्री कृष्णकान्त तिवारी, संयुक्त मंत्री विजय त्रिपाठी एवम कोषाध्यक्ष जितेंद्र पंडित ने अथक परिश्रम लिया।



Labels:

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget