भाजपा के नगरसेवक पर शिवसेना के पदाधिकारी द्वारा हमला।

 




               उल्हासनगर - उल्हासनगर महानगर पालिका के भारतीय जनता पार्टी के मनोनित नगरसेवक पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने की घटना से शिवसेना भाजपा आमने सामने आ गई है।

               प्राप्त जानकारी के अनुसार २४ अगस्त के दिन उल्हासनगर महानगर पालिका मुख्यालय के बाहर रास्ते पर भाजपा के मनोनित नगरसेवक प्रदीप रामचंदानी पर शिवसेना के पदाधिकारी द्वारा हमला करने की घटना से शिवसेना भाजपा फिर एक बार आमने सामने आ गई है। इस समय भाजपा के नगरसेवक प्रदीप रामचंदानी के ऊपर शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया है। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिससे शहर में खलबली मच गई साथ ही यह हमला शहर में चर्चा का विषय बन गया है। इस बारे जानकारी देते हुए भाजपा के मनोनित नगरसेवक प्रदीप रामचंदानी के बताया कि मैंने शिवसेना के शहर प्रमुख राजेंद्र चौधरी द्वारा किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ मैंने आवाज उठाई थी इसलिए मेरे ऊपर हमला किया गया है। एक नगरसेवक पर हमला होता है इस मामले में पुलिस को ध्यान देना चाहिए।

                  वही इस हमले का भाजपा के कल्याण पूर्व के विधायक गणपत गायकवाड कहा की अगर कोई टीका टिप्पणी करता है तो उसका जवाब देना चाहिए। कानून को अपने हाथों में लेना गलत है। मैं इस हमले का निषेध करता हूं।

                 वही इस हमले को लेकर शिवसेना के शहर प्रमुख राजेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रदीप रामचंदानी हमेशा शिवसेना के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे और शिवसेना के नेता तथा स्थानीय पदाधिकारियों को हमेशा बदनाम करने का काम करते रहते है। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने हमला नही किया है बल्कि शिवसेना के स्टाईल में जवाब दिया है।

                   उल्हासनगर के भाजपा के विधायक कुमार ऐलानी ने इस हमले की घोर निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के नगरसेवक प्रदीप रामचंदानी के ऊपर हुए हमले के बारे में उल्हासनगर के पुलिस उपायुक्त और सेंट्रल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को हमने शिकायत की है। पुलिस अपनी कारवाई करेगी। हम इसका इंसाफ लेंगे। विधायक कुमार ऐलानी ने बताया कि भाजपा के नगरसेवक प्रदीप रामचंदानी के ऊपर पूरी प्लानिंग के साथ हमला किया गया है। और इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। करीबन १२/१५ कार्यकर्ताओं ने मिलकर हमला किया है। हमने इस बारे में वरिष्ठ लोगों से शिकायत की है।

            अब देखना होगा कि इस हमले का शहर की राजनीति कौन सा रूप धारण करती है यह आने वाला समय ही बताएगा।





Labels:

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget