कोरोना अपडेट



उल्हासनगर : (आनंद कुमार शर्मा)

उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, नही थम रहा शहर में कहर!!!

आज शुक्रवार, २९ मई २०२०, शाम तक उल्हासनगर शहर में ३५ नए मामले कोरोना पॉजिटिव आये है, अब शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या ३०५ हो गयी है।

अब तक की ताजा रिपोर्ट के आधार पर उल्हासनगर शहर में
१७५ मरीजों का उपचार चल रहा है,
१२० लोग ठीक होकर घर जा चुके है,
१० लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है।

आज आये ३५ नए मामलों में से सबसे ज्यादा हीरा घाट परिसर से १७ लोग पॉजिटिव मिले है, ४ सम्राट अशोक नगर से है, आनंद नगर से ५ लोग, सुभाष टेकड़ी परिसर से २, संतोष नगर कैम्प क्रमांक ४, बेवस चौक कैम्प क्रमांक १, सुभाष नगर और ओ. टी. सेक्शन कैम्प क्रमांक ३ से १-१ कोरोना संक्रमण से ग्रस्त नए लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

 सरकार और प्रशासन को जल्द ही कड़े  कदम उठाने होंगे, नही तो आने वाले दिनों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

हालात और भी गम्भीर होने की संभावनाएं प्रबल है।


घबराएं नही, घर पर रहें - सुरक्षित रहें।


Labels:

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget