उल्हासनगर महानगरपालिका और प्रशासन के कार्यों की ठाणे जिल्हा पालक मंत्री एकनाथ शिंदे ने की प्रशंसा ।






उल्हासनगर (आनंद कुमार शर्मा)

 वैश्विक महामारी कोरोना से शहर वासियों को बचाने के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है और शहर के सामान्य नागरिकों को कोई समस्या ना आए इसे लेकर आमदार कुमार अयलानी अपने टीम के साथ महानगर पालिका आयुक्त सुधाकर देशमुख और अन्य लोगों की बैठकों का दौर दिनभर चलता रहा।
लॉकडाउन के चलते उल्हासनगर शहर में जो संस्थाएं जरूरतमंद लोगों को खाना पहुंचाने का काम कर रही है उन्हें होने वाली समस्याओं पर बैठक हुई।
कुमार आयलानी व भाजपा शिष्टमंडल ने शहर के स्वयंसेवी संस्थाओं को राशन मुहैया कराना, पैकेजिंग मैटेरियल की कमी को दूर करने, उल्हासनगर महानगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की पगार समय पर करवाना व पुलिस द्वारा जीवनआवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने वाले लोगों को पासेस की व्यवस्था कराने जैसी मुख्य बातों पर चर्चा हुई जिसे महानगरपालिका आयुक्त सुधाकर देशमुख जी ने जल्द ही लोगों की तकलीफों को दूर करने का आश्वासन दिया।
भाजपा शिष्टमंडल में शामिल थे जिल्हा अध्यक्ष जमनु पुरसवानि, स्थाई समिती सभापति राजेश वधारिया, विरोधी पक्ष नेता किशोर वनवारी, नगरसेवक मनोज लासी, लाल पंजाबी और महेश सुखरामनी।

दूसरी बैठक में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर उमनपा प्रशासन द्वारा किये जा रहे उपाय योजना का जायजा लेने दोपहर को ठाणे जिल्हा के पालकमंत्री और नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे उल्हासनगर मनपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने आयुक्त सुधाकर देशमुख और संबंधित अधिकारियों से कोरोना वायरस रोकथाम के लिए किये जा रहे उपाय योजना पर चर्चा करते हुए उल्हासनगर ४ स्थित सरकारी प्रसूति अस्पताल जिसे कोविड-१९ हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित किया गया है उसका दौरा कर जायजा लिया। बाद मे महानगरपालिका और प्रशासन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए पालक मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज शहर में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है, लेकिन शहरवासियों को लॉकडाउन का पालन करना जरूरी है, उन्होंने शहरवासियों से अपील की हर इंसान अपने घर में रहे, सुरक्षित रहे और प्रशासन का सहयोग करें।
इस दौरान उनके साथ उपस्तित रहे, खासदार श्रीकांत शिंदे, महापौर लीलाबाई आशांन, सभागृह नेता राजेन्द्र चौधरी, आमदार कुमार आयलानी, गणपत गायकवाड़, डॉ बालाजी किनिकर, डॉ सुधाकर शिंदे औऱ अन्य डॉक्टरों की टीम।

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget