Latest Post





उल्हासनगर:

             १५ ऑगस्ट २०२२ रोजी आपल्या भारत देशाला स्वातंत्र्य मिळून ७५ वर्ष पूर्ण झालेले असल्याने यावर्षी आपण स्वातंत्र्याचा अमृत मोहोत्सव साजरा करत आहोत.

      घरो-घरी तिरंगा ही संकल्पना केंद्र सरकार,राज्य सरकार आणि स्थानिक महानगर पालिका प्रशासनाकडून राबविली गेलेली आहे.

      मनसेचे शहर संघटक मैनुद्दीन शेख यांच्याकडून ही मनसेच्या कार्यालयासमोर ध्वजारोहण करून दुचाकींवरून तिरंगा रॅलीचे आयोजन करण्यात आलेले होते.

            त्याच प्रमाणे उल्हासनगर मधील  मदरसे, मस्जिद समाजसेवी संस्थांच्या मार्फत मुस्लिम समाज बांधवांकडूनही स्वातंत्र्याचा अमृत महोत्सव जल्लोषात साजरा करण्यात आला.

      उल्हासनगर महानगर पालिकेच्या शेजारीच असलेल्या बरकातीया मस्जिद आणि मदरस्यांमधील विद्यार्थ्यांनी,मस्जिद ट्रस्ट च्या विश्वस्तांनी तसेच परिसरातील आणि शहरातील मुस्लिम समाजबांधवांकडून आज बरकातीया मस्जिद ते १७ सेक्शन,टेकडी परीसर,उल्हासनगर महानगर पालिका ते परत बरकातीया मस्जिद पर्यंत इंक्लाब जिंदाबाद,झंडा उंचा रहे हमारा,ईंक्लाब का नारा है,यह हिंदुस्थान हमारा है अश्या देशभक्तीच्या घोषणा देत पायी रॅली काढण्यात आली यामध्ये शेकडो मुस्लिम समाजबांधवांनी उत्स्फूर्तपणे सहभाग नोंदवला.

  यावेळी मस्जिद ट्रस्ट चे हाजी रिजवान खान,जुबेर खान,सलीम भाई चैधरी,मोनू सिद्दीकी,सोनू शेख,डॉक्टर शहाबुद्दीन,मुन्ना भाई,राजू शहा,आखलाख खान,अन्वर खान,शाबीर इद्रिसी, नसरुद्दीन चौधरी,मुबिन शेख आणि शहरातील सर्वच मस्जिद आणि मदरस्यांचे विश्वस्त सहभागी झालेले होते.





 







उल्हासनगर:

राष्ट्र के विभाजन के कारण अपनी जान गंवाने वाले और अपनी जड़ों से विस्थापित होने वाले सभी लोगों को उचित श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित कार्यक्रम विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस उल्हासनगर कैम्प ३ स्थित शहीद जनरल अरुणकुमार वैद्य सभागृह टाउन हॉल में दोपहर को  रखा गया गया।

विस्थापितों के बलिदान को याद करने के दिवस के रूप में आज उक्त उपक्रम उल्हासनगर महानगर पालिका द्वारा आज १४ अगस्त को सुबह ११.३० बजे उल्हासनगर महानगर पालिका मुख्यालय सभागृह उल्हासनगर कैम्प ३ में  विस्थापितों के बलिदान को याद करने के दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेले गए दर्द और पीड़ा की याद बताने हेतु प्रशासन द्वारा चित्र प्रदर्शनी का आयोजन है, उक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन स्वतंत्रता सेनानी श्री बाबुराव जी जेरे की पत्नी श्रीमती सुचेता बाबुराव जेरे के हाथों हुआ।

१४ अगस्त को विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस के उपलक्ष में सभी शहरवासियों को उल्हासनगर महानगर पालिका आयुक्त व प्रशासक श्री अज़ीज़ शेख द्वारा देखने आनेका आवाहन पर स्कूली छात्र और शहरवासियों ने उपस्थिती दर्ज की

पश्चात दोपहर को उक्त कार्यक्रम शहीद जनरल अरुणकुमार वैद्य सभागृह टाउन हॉल में सम्पन्न हुआ।शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया, विभाजन के काल मे उनको हुयी पीड़ा सुनी गयी,शरणार्थी बनकर आये, पुरुषार्थी बनकर परमार्थी बनने तक का सफ़र सुनकर ठाणे जिलाधिकारी श्री राजेश नार्वेकर, तहसीलदार ठाकुर मैडम, एसडीओ जयराज कारभारी, उल्हासनगर मनपा आयुक्त अज़ीज़ शेख विधायक कुमार आइलानी व अन्य अधिकारियों की आंखे नम हुयी।नगरसेवक, सामाजिक संघटन, स्कूली छात्रों और पत्रकारों की उपस्थिती सराहनीय रही।



 




उल्हासनगर:

             स्कूल-कॉलेज शुरू हो गए हैं। फिर छात्रों को अपने शैक्षिक कार्य के लिए निवासी प्रमाण पत्र (domicile certificate)और आय प्रमाण पत्र (income certificate), शैक्षिक कार्य के लिए सरकारी प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है और फिर छात्रों और उनके मातापिता को तहसील कार्यालय का दौरा करना पड़ता है।इसी को ध्यान में रखते हुए सम्राट अशोक नगर, मातोश्री रमाबाई अंबेडकर विद्यालय में अशोका फाउंडेशन पिछले १५ वर्षों से लगातार इस सरकारी प्रमाण पत्र वितरण शिविर का आयोजन कर रहा है।

     तलाठी चव्हाण साहब ने तहसील कार्यालय के माध्यम से और महा इसेवा के अमर पवार सर ने शिविर का प्रतिनिधित्व किया।

        इस शिवीर मे प्रमुख उपस्थिती के तोर पर पैनल न 18 के पूर्व नगरसेविका सवितताई तोरणे (रगड़े), पूर्व नगरसेवक महादेव सोनवणे, पूर्व नगरसेवक गजानन शेल्के, माजी नगरसेवक फिरोज खान, पत्रकार रामेश्वर गवई, दशरथ चौधरी, दुर्गेश पांडे, आदिनाथ पालवे, सुखदेव उगले, जीटी पवार सर, मीनाक्षी मॅडम,अशोका फाउंडेशन की संस्थापक शिवाजी रगड़े, अशोका फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद घनबहादुर, समाधान वाघ और सभी अशोक फाउंडेशन के सदस्य भी उपस्थित थे।

 

       




उल्हासनगर - महिला व बाल कल्याण विभागामार्फत राष्ट्रीय नागरी उपजीविका अभियानंतर्गत स्थापित बचत गटातील महिलांसाठी  

     दिनांक १० ऑगस्ट २०२२ रोजी महिला व बाल कल्याण विभागामार्फत राष्ट्रीय नागरी उपजीविका अभियानंतर्गत स्थापित बचत गटातील महिलांसाठी आझादी  का अमृत महोत्सव अंतर्गत  "हर घर तिरंगा " बाबत मार्गदर्शन मेळावा आयोजित करण्यात आला.

उल्हासनगर कॅम्प नंबर दोन येथील सकाळी ११.३० ते ५.०० दरम्यान संपन्न झालेल्या या कार्यक्रमाला महिला बहुसंख्येने उपस्थित होत्या.  उल्हासनगर महानगर पालिकेचे आयुक्त अजीज शेख, आणि अतिरिक्त आयुक्त डॉ. करुणा जुईकर यांच्या हस्ते समई प्रज्वलित करून उद्घाटन  करण्यात आले. तसेच महिलांना  मार्गदर्शन ही केले . प्रमुख वक्ते श्री होवाळ सर यांनी त्यांच्या मार्गदर्शनामध्ये स्वातंत्र आणि संविधान याबाबत मार्गदर्शन केले. महिलांसाठी सामाजिक विषयावर पथनाट्य आयोजित केले होते . कार्यक्रमादरम्यान चहा आणि भोजनाची व्यवस्था करण्यात आली होती. तसेच महिलांना सुका कचरा व ओला कचरा साठविण्यासाठी DUSTBIN चे वाटप करण्यात  आले. कार्यक्रमाचे  सूत्र संचालन अंकुश कदम यांनी केले तर नितेश रंगारी यांनी आभार प्रदर्शन केले. हा कार्यक्रम यशस्वी करण्यासाठी महिला व बाल कल्याण विभागाचे सर्व कर्मचारी आणि NULM विभागाचे शहर अभियान व्यवस्थापक संजीवनी अमृतसागर, सर्व समुदाय संघटक आणि माविम च्या समन्वयक आणि सहयोगिनी यांनी अथक परिश्रम घेतले.





 







उल्हासनगर - उल्हासनगर महानगर पालिका प्रशासन की लापरवाही और निष्क्रिय जनप्रतिनिधियों के कारण मराठी स्कूलों में छात्रों की संख्या में गिरावट कम हुई है ऐसा मनसे ने आरोप लगाया है।

मनसे के शहर संघटक मैनुद्दीन शेख ने पालिका आयुक्त अज़ीज़ शेख को दिए गए पत्र में कहा है की, प्रभाग समिती नंबर १, वार्ड नंबर १ के स्कूल नंबर २३/२६, उल्हासनगर-१, तानाजीनगर, बिरला गेट क्षेत्र का हाल बेहद खराब है।

स्कूल परिसर में ठेकेदार के पुराने पाइप, विज्ञापनों के लोहे के फ्रेम चारों ओर पड़े हैं।जिन कक्षाओं में स्कूल चल रहा है, उनकी दीवारें फटी हुई है। छतें ढह चुकी है और पीने के पानी की कोई भी व्यवस्था नही है।

उल्हासनगर महानगर पालिका द्वारा मराठी स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार और स्कूलों के रख-रखाव के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च करती है लेकिन उल्हासनगर महानगर पालिका  स्कूल नंबर २३/२६ की हालत को देखते हुए आम नागरिक यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर यह खर्च कहां किया गया है।

ज्ञात हो की, स्कूल प्रबंधन समिती में पूर्व नगरसेवक भी है जो शिवसेना के पदाधिकारी है और यहां तक ​​कि वह सत्ताधारी पक्ष के पदाधिकारी, पूर्व नगरसेवक स्कूल प्रबंधन समिती में है, तो यह एक बड़ी त्रासदी है कि स्कूल और स्कूल परिसर इस तरह की बदहाली में है। हालांकि स्कूल नंबर २३/२६ की मरम्मत और सौंदर्यीकरण और स्वच्छ पेयजल की समस्या को लेकर मनसे के शहर संघटक मैनुद्दीन शेख ने उल्हासनगर महानगर पालिका प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है और शेख ने कहा है कि मनसे को उचित अधिकारों के लिए उल्हासनगर महानगर पालिका प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी होगी।

इस समय शिष्टमंडल में मनसे के जिला सचिव संजय घुगे, शहर संघटक मैनुद्दीन शेख, विद्यार्थी सेना शहर के उपाध्यक्ष कल्पेश माने, उप शहर अध्यक्ष शैलेश पांडव, वाहतुक सेना शहर के अध्यक्ष कालू थोरात, शाखा अध्यक्ष संजय नार्वेकर उपस्थित थे।






 




उल्हासनगर :

उल्हासनगर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिये उल्हासनगर के वरिष्ठ डॉक्टरों और हिराली फाउंडेशन संयुक्त प्रयास से 5 अगस्त २०२२ को उल्हासनगर कैम्प ४ के प्रसिद्ध आशीर्वाद हॉस्पिटल में ध्वनि प्रदुषण के खिलाफ़ जनजागृति कार्यक्रम किया गया।

एमपीसीबी और निरी की रिपोर्ट के अनुसार उल्हासनगर शहर महाराष्ट्र का सबसे ज़्यादा ध्वनि प्रदूषित शहर है, डॉक्टर्स के साथ ये एक अनोखा जनजागृति कार्यक्रम था जिसमें कुछ स्कूलों के प्रिंसिपल महोदयों ने भी हिस्सा लिया। बुद्धिजीवियों के सेमिनार में डॉ. श्रीकांत देशपांडे, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ गोकुलदास अहिरे, उल्हासनगर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राजू उत्तमानी द्वारा मार्गदर्शन किया गया।

हीराली फाउंडेशन के संयुक्त सलाहकार पुरुषोत्तम खानचंदानी, अध्यक्षा श्रीमती सरिता खानचंदानी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय गायकवाड़ ने ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर ऑडियोलॉजिस्ट डिंपल कुकरेजा का सम्मान किया गया जिन्होंने ५०० से ज्यादा जरूरतमन्दों के कान की जांच का टेस्ट फ्री करके बहुत ही उत्तम समाजसेवा का उदाहरण दिया। सिग्नेचर कैम्पेन करके उपस्थितोंने ध्वनि प्रदूषण रोकने की शपथ भी ली।

सेमिनार के आखिरी में मानव श्रृंखला बनाके बिना करन हॉर्न ना बजाने की सड़क पर खड़े होके नागरीकों से अपील भी की गई।



 




उल्हासनगर:

उल्हासनगर शहर और शहरवासियों के लिए ऐतिहासिक माना जानेवाला दिवस 8 अगस्त किसी महापर्व या दीवाली से कम नही होता।

उल्हासनगर शहर ८ अगस्त २०२२ के दिन अपना ७३ वा स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। ८ अगस्त की सुबह ११ बजे उल्हासनगर कैम्प ३ में मनपा मुख्य कार्यालय के पीछे बने विराट अम्बे स्पोर्ट्स क्लब जलतरण तालाब जहां उल्हासनगर की स्थापना का शिलालेख स्थापित है, वहां जमा होकर उल्हासनगर महानगर पालिका प्रशासन द्वारा आयुक्त श्री अजीज शेख व अन्य अधिकारीयों की तरफसे पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, उक्त अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में उल्हासनगर के जिन शहीदों ने देशसेवा अर्पित की उनके परिवारजनों को सम्मानित किया जाएगा।

सुबह ११.३० बजे उल्हासनगर का महिला संगठन सखी सामाजिक महिला संस्था बचत गट की २०० बहनें समुह राष्ट्रगान करेंगी, २०० स्वच्छ्तादूत सफाईकर्मी, स्कुल कॉलेज के सैंकड़ों बच्चे और उपस्थित गणमान्य समुह राष्ट्रगान में हिस्सा लेंगे।

उक्त उपक्रम में एसएसटी कॉलेज, एसएचएम कॉलेज, अन्य क्लासेस के ३०० छात्र हर साल की तरह रैली निकालकर स्वच्छ भारत अभियान का नारा देते सम्मिलित होंगे। उल्हासनगर महानगर पालिका, उल्हासनगर पुलिस प्रशासन व यातायात विभाग के सहयोग से रोटरी क्लब ऑफ सपना गार्डन, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, विराट अम्बे स्पोर्ट्स क्लब, एसएसटी कॉलेज,   सुखरामाणी फाउंडेशन, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदु परिषद व अन्य सामाजिक, व्यवसाई व शिक्षा संस्थाओं  द्वारा स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव ७५ वी वर्षगांठ मनाने हेतु घरोघरी तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने संदेश देने के लिए उल्हासनगर मनपा स्विमिंग पुल व उल्हासनगर मनपा मुख्यालय से चोपड़ा कोर्ट, टेलीफोन एक्सचेंज से गोलमैदान मुख्य द्वार तक २ किलोमीटर लंबा तिरंगा ध्वज रास्ते के किनारे किनारे से मानव श्रृंखला बनाते हुए लहराया जाएगा।

उल्हासनगर महानगर पालिका द्वारा ८ अगस्त को दोपहर १२ बजे पालिका के स्विमिंग पुल जलतरण तालाब पे स्थापित उल्हासनगर कि स्थापना शिलालेख के पास उल्हासनगर के सभी राजनीतिक दल व लोकप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आदरपुर्ण पुष्पांजलि समारोह मनाया जाएगा।

विराट अम्बे स्पोर्ट्स क्लब द्वारा संयुक्त " आई लव उल्हासनगर " सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण का केंद्र होगा, शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होते हैं, उल्हासनगर के स्कुल कॉलेज के सैंकड़ो बच्चे भी उसी दिन रैली निकालकर फाउंडेशन स्टोन के पास पुष्पांजलि अर्पित करने जमा होते है।

उल्हासनगर में पिछले कई दशकों से कईयों ने समाजकार्य किया उनमे से कुछ महानुभावों को सन्मानित करने का प्रयास भी किया जा रहा है। उल्हासनगर मनपा आयुक्त, सभी अधिकारीयों, उल्हासनगर के शासकीय प्रशासकीय कार्यालय अधिकारी, कर्मचारियों, पत्रकार संपादक संघ सदस्यों, सामाजिक संघटनो एवं विभिन्न राजनीतिक पक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ताओं समेत अपनी कर्मभूमि, जन्मभूमि और अपनी " मां "  के प्रति  श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। ८ अगस्त का पुरा दिन उल्हासनगर वासियों के लिए किसी दिवाली से कम नही होता।

हमारे उल्हासनगर शहर के भीष्मपितामह, वरिष्ठ समाजसेवी, हमारे शिक्षक मार्गदर्शक स्व.श्री पी एस आहुजा सर की स्मृति में, उल्हासनगर शहर का ७३ वां स्थापना दिवस समर्पित है। उल्हासनगर, ७३ साल ७३ सवाल यह प्रश्नोत्तरी इसलिये थी की आप अपनी उल्हासनगर की संस्कॄति के बारे मे, अपने शहर के बारे मे जान सको, ७३ प्रश्नों में से सर्वाधिक ३२ उत्तर देने वाले विजेता वरिष्ठ नागरिक ८० वर्षीय दादा देवीदास जेसवानी जी को हिराली फाउंडेशन द्वारा निर्मित स्व.पी एस आहुजा ब्रिलियंट पर्सनेलिटी ऑफ उल्हासनगर " ट्रॉफी से ८ अगस्त को  सम्मानित किया जाएगा।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget