उल्हासनगर:
महाराष्ट्र सरकार के निर्देशानुसार चलाए गए '150 दिनों के विशेष कार्य योजना' अभियान में उल्हासनगर नगर निगम के प्रशासक एवं आयुक्त श्रीमती मनीषा आव्हाडे (आईएएस) ने राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चले इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में डिजिटल क्रांति व प्रशासनिक पारदर्शिता के मामले में निगम की उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा।राज्य में प्रशासनिक समन्वय के लिए व नागरिकों को घर बैठे सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु चलाए गए इस अभियान का मूल्यांकन ई-ऑफिस प्रणाली, सुसज्ज वेबसाइट, 'आपले सरकार' पोर्टल, व्हाट्सएप चैटबॉट व अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी (एआई/जीआईएस) इन मानदंडों पर भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) द्वारा किया गया।श्रीमती आव्हाडे के नेतृत्व में महानगरपालिका ने ई-गवर्नेंस क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किए। इसमें कागजरहित ई-ऑफिस लागू करना, संपत्ति कर-पानी बिल सहित ऑनलाइन नागरिक सेवाएं, व्हाट्सएप व डैशबोर्ड से त्वरित शिकायत निवारण व 'आपले सरकार' पर समयबद्ध आवेदन निस्तारण शामिल हैं। इससे पारदर्शिता व दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।नगर निगम प्रशासक एवं आयुक्त श्रीमती मनीषा आव्हाडे ने कहा, "भविष्य में भी सरकार के नीतियों के अनुरूप ई-गवर्नेंस सुधारों के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। नागरिकों को अधिक सुगम व गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देंगे।"

Post a Comment