उल्हासनगर:
आगामी उल्हासनगर महानगरपालिका चुनाव 2025 के लिए आरक्षण की लॉटरी (सोडत) घोषित कर दी गई है। कुल 20 पैनलों के लिए निकाली गई इस आरक्षण सूची में इस बार महिलाओं को सबसे अधिक अवसर मिला है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य मागासवर्ग (OBC) और सामान्य वर्ग के बीच आरक्षण का संतुलन रखा गया है।
हर पैनल में चार प्रभाग (A, B, C, D) हैं और सभी पर अलग-अलग श्रेणी के अनुसार आरक्षण लागू किया गया है। इस बार करीब आधी से ज्यादा सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई हैं। इनमें खासकर ओबीसी महिला और सामान्य महिला श्रेणी की सीटों की संख्या उल्लेखनीय है।
आरक्षण के अनुसार —
एससी वर्ग की सीटें: कई पैनलों में एससी और एससी महिला के लिए आरक्षण किया गया है।
ओबीसी वर्ग की सीटें: लगभग हर पैनल में ओबीसी या ओबीसी महिला के लिए कम से कम एक सीट आरक्षित रखी गई है।
एसटी आरक्षण: पैनल नंबर 1 की “B” सीट अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए आरक्षित रखी गई है।
महिला आरक्षण: सभी श्रेणियों को मिलाकर महिला उम्मीदवारों को इस बार चुनाव में बड़ी भूमिका मिलने जा रही है।
आरक्षण की घोषणा के बाद अब राजनीतिक दलों में गणित बदलने की स्थिति बनी है। कई पैनलों में महिला और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए नई संभावनाएँ खुली हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार का उल्हासनगर महानगरपालिका चुनाव काफी रोचक और कड़ा मुकाबला वाला होने की संभावना है। महिलाओं और पिछड़े वर्गों को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलने से शहर के राजनीति में नए चेहरे उभरने की संभावना जताई जा रही है।


Post a Comment