उल्हासनगर में विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सम्पन्न।

 









उल्हासनगर: 

उल्हासनगर के सामाजिक संस्था अशोका फाउंडेशन ने १० वीं, १२ वीं और ग्रॅज्युएशन कक्षा के विद्यार्थियों को प्रथम उल्लेख के साथ उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और छात्रवृत्ति के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।उल्हासनगर के सम्राट अशोक नगर मे अशोका फाउंडेशन एक सामाजिक संगठन है जो पिछले दो दशकों से सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में काम कर रहा है। फिर हर साल की तरह इस साल भी सम्राट अशोक नगर स्थित मातोश्री रमाबाई अंबेडकर विद्यालय में १० वीं और १२ वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का सन्मान समारोह आयोजित किया गया।

पूर्व नगरसेवक और आरपीआई के उपाध्यक्ष महादेव सोनवणे, पूर्व नगरसेविका सविता तोरणे-रगड़े, पूर्व नगरसेविका रेखा ठाकुर, पूर्व नगरसेविका सुमनताई शेलके, बुद्ध विहार विकास समिति के अध्यक्ष देवीदास त्रिभुवन, एनसीपी नेता जमीलभाई खान, पूर्व नगरसेवक गजानन शेलके, कांग्रेस नेता राधा चरण करोतिया, मोनू सिद्दीकी, पूर्व आयकर अधिकारी सोमकुवर जी, शालिनी गायकवाड़ और अशोका फाउंडेशन के संस्थापक शिवाजी रगड़े इनके हातो से सम्मानित किया। इस सन्मान समारोह में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की गईं। उक्त कार्यक्रम में दशरथ चौधरी, आदिनाथ पालवे, तानाजी माली, साठे सर, समाधान प्रधान, अखिलेश गुप्ता, उगले साहेब, जावले साहेब,देसले साहब, पांडे साहब, मुंजा मुले, संतोष मिसाळ, मुदलियार मॅडम, शालिनीताई गायकवाड़, दीपाली वाघ, रेणुका गायकवाड़ भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर कुछ गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किये तथा विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का निर्देशन प्रो. विकास ढोके ने किया तथा आभार अशोक फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद घनबहादुर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल रौराले, रूपेश ढोके, प्रवीण घनबहादुर, राज वाघ और सभी अशोका फाउंडेशन के सद्सयो ने अच्छा प्रयास किया।





Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget