सरपंच पद के लिए चुनावी अखाड़े में समाजसेविका श्रीमती.प्रयागा प्रकाश लोंढे मैदान मे।

 





अहमदनगर:

          अहमदनगर शहर के पास शेंडी गांव की समाजसेविका प्रयागा प्रकाश लोंढे पिछले बीस वर्षों से आंगनबाड़ी शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। वे आंगनबाड़ी की मांगों को लेकर होने वाले आंदोलन में बहुत शामिल थीं। साथ ही,साथ महिलाओं को सशक्त बनाने और अन्य समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने मास्क बनाने के उद्योगों में १०० महिलाओं को रोजगार प्राप्त किया। जल शिवर योजना मे पानी फाउंडेशन के तहत गतिविधियों में शामिल थे। वह प्रांजलि महिला बचत गट समूह की प्रमुख हैं। इस समूह में १०० से अधिक महिलाएं शामिल हैं और बचत गट के माध्यम से उन्होंने कई महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया है। प्रयागा लोंढे ने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए एक अहम कदम उठाया है। कल चुनावी आखाडे का नारियल फोड़ कर ग्राम विकास अघाड़ी पैनल का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर गांव के सैकड़ों महिलाओं, युवकों व पुरुषों ने बाइक रैली निकालकर जमकर ताकत दिखाई।गांव का विकास करना है तो गांव की ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ना बहुत जरूरी है।इसलिए गांव की ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ना बहुत जरूरी है. उन्होंने मीडिया को बताया कि वे ग्राम विकास अघाड़ी पैनल की ओर से सरपंच पद का चुनाव लड़ेंगे और गाव का विकास करेंगे।

Labels:

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget