उल्हासनगर की यातायात पुलिस फसी विवाद में काम कम और वसूली ज्यादा।




उल्हासनगर - उल्हासनगर शहर की यातायात पुलिस विभाग उनके कार्यप्रणाली के चलते विवाद में फंस गया है। जिसके चलते शहर के व्यापारियों ने यातायात पुलिस विभाग में चल रही मनमानी के खिलाफ कई बार शिकायते की गई थी। लेकिन इन सभी की आपस में मिलीभगत होने से व्यापारियों की समस्या बढ़ते ही जा रही ही। जिसके चलते उल्हासनगर ट्रेड असोसिएशन के कार्याध्यक्ष दीपक छतलानी यातायात पुलिस विभाग के सहय्यक आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें यातायात व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की थी। लेकिन इस बारे में कोई भी करवाई नही की गई। दीपक छतलानी ने ट्वीट कर लिखा कि उल्हासनगर यातायात विभाग के प्रमुख अधिकारी ध्यान नहीं देते। यातायात हवालदार सही ढंग से ड्यूटी नहीं निभाते इसलिये हर जगह यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है जिससे रास्ते पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई देखी जा सकती है।


वहीं दूसरी तरफ गत दिनों मंगलवार को दोपहर 1 बजे टोइंग गाड़ी वालों की दादागिरी के विरोध में विठलवाड़ी पुलिस चौकी चर्चा की गई। दुकानदार और वाहन चालकों से निवेदन किया गया है कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में चलकर अपनी एकता दिखाइए। सिर्फ सोशल मीडिया पर बात करने से कुछ नहीं होगा। उल्हासनगर की यातायात पुलिस टोइंग व्हेन के खिलाफ व्यापारीयों को एकजुट होकर आंदोलन करना पड़ेगा ऐसा दीपक छतलानी ने बताया।

Labels:

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget