Latest Post

 









उल्हासनगर :


सीएमएए अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप' में उल्हासनगर से अलग अलग ग्रुप में पहले दूसरे औऱ तीसरे स्थान पर जीतकर गौरव बढ़ाया, उल्हासनगर पहुँचने पर बच्चों का सम्मान कर उनकी हौसला अफजाई के लिये एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ज़िलाध्यक्ष ( व्यापारी सेल) जगदीश तेजवानी , राजन चंद्रवंशी , सुनील भोईर ,सुनील सुखेजा सहित कई गणमान्य व कई कराटे मार्शलआर्ट के बच्चों के साथ कई पैरेंट्स भी मौजूद रहे ज़िलाध्यक्ष जगदीश तेजवानी ने बच्चों का गिफ़्ट देकर मनोबल बढ़ाने के साथ साथ उनकी हौसलाअफजाई भी की कराटे का बहुत महत्व हैं ख़ासकर लड़कियों के लिये सेल्फ़ डिफेंस , अलग अलग श्रेणी में गोल्ड मेडल जीतने वाले बच्चों के नाम ईशा आनंद हडाले ,श्लोक पाटील ,नन्दिनी सुखवानी औऱ एक ख़ास बच्चा जो कि बोल सुन नहीं सकता प्रेम गायकवाड़ वह गोल्ड मेडल जीतकर आया हम सब को उनकी हौसला अफजाई करना चाहिए। हेड स्ट्रैकटर मोती विश्वकर्मा का कहना हैं जैसे ज़िलाध्यक्ष जगदीश तेजवानी , राजन चंद्रवंशी ज़रूरत होने पर टूर्नामेंट में शामिल होने वाले बच्चों की आने जाने रहने की व्यवस्था करते हैं वैसे ही यहां के समाजसेवियों, नेता व नगरसेवक अग़र समर्थन करे तो औऱ भी विदेशों में प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उल्हासनगर का नाम रोशन कर सकते हैं।






 


















उल्हासनगर: 

सरकारी योजनाओं की जानकारी कई देशवासियों तक नहीं पहुंच पाती इसलिए ग़रीब व कमज़ोर तबक़े के लोगों के साथ साथ मध्यमवर्गीय परिवार भी लाभ नहीं ले पाते इसलिए कई संस्था इसके लिये कैम्प का आयोजन समय समय पर करती आयीं हैं इसी कड़ी में माँ काली चेरिटेबल ट्रस्ट व स्कूल की तरफ़ से आयुष्मान कार्ड व आभा कार्ड का शिविर लगाया जिसका उद्घाटन भाजपा ज़िलाध्यक्ष (व्यापारी सेल) श्री जगदीश तेजवानी के शुभ हाथों से हुआ जहाँ कई लोगों ने इसका लाभ लिया व जागरूकता अभियान चलाकर आगे भी कई योजनाएं मिल सके इसका कैम्प लगाते रहेंगे।

इस मौक़े पर मुख्य अतिथि ज़िलाध्यक्ष जगदीश तेजवानी व आये हुए अतिथियों द्वारा संस्था के अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह का स्वागत कर उत्साह भी बढ़ाया गया जिन्हें हाल ही में 'इंडिया एडुकेशन सोशल ऑयकान' अवार्ड से सम्मानित किया।

इस शिविर के आयोजन में सैकड़ों स्थानीय नागरिकों सहित मुख्यअतिथि जगदीश तेजवानी,जितेंद्र जोशी , सुनील सुखेजा,बैंक अधिकारी श्री गुलशन हरीसिंघानी , प्रमोद जोशी,  अजय चिमनानी , संस्था के अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह ,कुणाल अलमलकर,प्रमिला शर्मा,ऋतु यादव,अशोक भंडारी सहित संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।






 









उल्हासनगर :


विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की उल्हासनगर ज़िला कार्यकारिणी की घोषणा की गईं जिसमें व्यापारियों व दुकानदारों के हर सुख दुख में साथ रहने वाले कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े  उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन के मजबूत अध्यक्ष जगदीश तेजवानी को भाजपा ने ज़िलाध्यक्ष व्यापारी सेल की अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं

जगदीश तेजवानी पिछले लगभग 30 सालों से कई मुद्दों पर सक्रियता दिखाते रहे हैं जिनमें विनाशकारी डीपी , अनाधिकृत सोमवार बाज़ार , साइन बोर्ड तोड़ने का मामला , फुटपाथों पर अवैध कब्ज़ा , बिजली विभाग की अनियमितता , सफ़ाई व खड्डों की समस्या पानी वितरण की अव्यवस्था , धोखादायक इमारतों का मुद्दा ज़ोरदार व सख्त तरीक़ो से हर बार उठाया ,उनकी साफ़ छवि को देखकर शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी हैं उनकी नियुक्ति से व्यापारी वर्ग में ख़ुशी औऱ उत्साह का माहौल हैं भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं व पूर्व नगरसेवकों ने ख़ुशी जतायी हैं

सभी शहरवासियों को जगदीश तेजवानी से काफ़ी उम्मीदें हैंकोविड काल में दिन रात उपलब्ध रहने के कारण उनके प्रति आम जनता के दिल में महत्वपूर्ण स्थान रहा हैं।






 






उल्हासनगर :

 उल्हासनगर के गोलमैदान स्थित मनपा के हॉल को सिंधी कोयल भगवंती नावानी जी का नाम दिया जाए और टाऊन हॉल में स्थित ऑडिटोरियम को संगीताचार्य मास्टर चंदर जी का नाम दिया जाए ऐसी मांग राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव और उल्हासनगर महानगर पालिका के पूर्व नगरसेवक भारत गंगोत्री ने आज पालिका आयुक्त अजीज शेख को दिए गए पत्र में की है।

राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव और उल्हासनगर महानगर पालिका के पूर्व नगरसेवक भारत गंगोत्री ने पालिका आयुक्त अजीज शेख को दिए गए पत्र में कहा है कि भगवंती नावानी जी का सिंधी कलाक्षेत्र में एक अपना अलग स्थान है। उनकी आवाज में बने लाडा और सुखमणी पाठ हमारे दिलों दिमाग पर छाये हुए है। कई फिल्मो में भगवंती नावानी जी ने रोल भी किया है। 

गोल मैदान में एक स्टेज को उनका नाम दिया गया था। लेकिन अब स्टेज की कल्चरल व्हॅल्यू खतम हो चुकी है। वहा पर मनपा का कार्यालय बन चुका है। सामने खुली जगह पर पानी की टंकी बनाई गई है यह एक तरह का भगवंती नावानी जैसी कलाकार का अपमान था।

गोल मैदान स्थित हॉल जो मिडटाऊन रोटरी के नाम से जाना जाता है, उस हॉल को किसी का नाम दिया नहीं गया था। ऐसा राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव और उल्हासनगर महानगर पालिका के पूर्व नगरसेवक भारत गंगोत्री ने पालिका आयुक्त अजीज शेख को दिए गए पत्र में कहा है। 'सिंधीकोयल भगवंती नावानी म्युझिक अँड कल्चरल सेंटर' ऐसा नाम प्रस्तावित किया है। सिर्फ नाम का प्रस्ताव नहीं बल्की उस जगह को और डेव्हलप करने की भी योजना भी बनाई है। ऐसेही हमारे दिल में बसे है मास्टर चंदर ! पार्टिशन के वक्त का हमारा दुःख और पीडा मास्टर चंदर जी के आवाज में हमने सुनी। आज भी जब उनके गीत सुनते है तो आंख में आंसू आ जाते है। यह बाते ध्यान में रखते हुए मास्टर चंदरजी का नाम कल्चरल ऍक्टिव्हिटी से जुडा रहे, इस हेतू शहीद जनरल अरुण कुमार वैद्य टाऊन हॉल के अंदर जो ऑडिटोरियम बना है उसे 'संगीताचार्य मास्टर चंदर ऑडिटोरियम' ऐसा नाम दिया जाए ऐसी मांग ये मांग राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव और उल्हासनगर महानगर पालिका के पूर्व नगरसेवक भारत गंगोत्री ने की है।

आयुक्त साहब ने मेरी दोनो मांगो को लेकर सकारात्मक प्रतिसाद दिया है। जल्द ही इन दोनों वास्तु का नामकरण हो जायेगा ऐसा राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव और उल्हासनगर महानगर पालिका के पूर्व नगरसेवक भारत गंगोत्री ने बताया।






 













उल्हासनगर :


हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उल्हासनगर के "विघ्नहर्ता" का आगमन बड़े ही हरषोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर श्रीराम भक्त हनुमान जी के शुभ हाथों से आगमन सोहळा संपन्न हुआ। उल्हासनगर - १ स्थित गोल मैदान में विघ्नहर्ता ग्रुप की तरफ से भव्य आतिशबाज़ी और ढोल ताशो व बैंजो पार्टी के साथ हजारों शहरवासीयो और श्रीगणेश भक्तों ने "विघ्नहर्ता" श्रीगणेश का स्वागत किया इस शुभ अवसर पर मंडल के अध्यक्ष- सत्यजीत सिंह (टक्की) और उपाध्यक्ष- भावेश अशोक खत्री तथा विघ्नहर्ता ग्रुप के सभी सदस्यों ने आये हुए शहरवासीयो और भक्तों का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया।






 







उल्हासनगर:

विश्व फोटोग्राफी दिवस १९ अगस्त २०२३ को उल्हासनगर शहर में उल्हासनगर फोटो एंड वीडियो एसोसिएशन का गठन हुआ था, जिसकी घोषणा पूज्य चालिया साहिब उल्हासनगर ५ में की गई थी, उक्त एसोसिएशन के गठन का उद्देश्य होगा कि, उल्हासनगर शहर के फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर्स को हो रही परेशानियां हल की जाएगी और उचित न्याय दिलाया जायेगा, 

आज उल्हासनगर फोटो एंड वीडियो एसोसिएशन के  पदाधिकारीयों को ज़िम्मेदारी दी गयी जिसमें अध्यक्ष जीतू बोनेजा, उपाध्यक्ष जग्गु देवानी ( जग्गू मुव्हिज़), उपाध्यक्ष बाबु क्लासिक, सेक्रेटरी अजय रामानी व उप सचिव अजय दास, सँयुक्त सचिव पहिलाज़ जज्ञासी, कोषाध्यक्ष राजेश विधि, सँयुक्त कोषाध्यक्ष विकी उदासी, ख़ज़ानची राजेश कारो व अन्य सभी सभासदों को ज़िम्मेदारी दी गयी ।मिडिया पार्टनर के रूपमें उल्हासनगर पत्रकार संघ, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मिडिया मित्र होंगे।





 














उल्हासनगर :

उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक श्री पप्पु कालानी जी का जन्मदिन १० सितंबर की सुबह ११ बजे से रात १० बजेतक हज़ारो लोगों की उपस्थितिमें धूमधाम से मनाया गया। सर्वदलीय, सर्वपक्षीय नेता, नगरसेवकों, व्यापारी समुदाय, पत्रकार बंधु, एनजीओ, समाजसेवी संस्थाओं, बच्चो, महिलाओं और बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। शुभचिंतक, हितचिंतक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, राकांपा पदाधिकारीयों द्वारा शुभकामनाये दी गयी।

मनोज लासी, संतोष पांडे, आनंद शिंदे, सुंदर मुदलियार, भरत शिवनानी, आर्यमन पहुजा, दीपू निषाद, योगेश पाटील व समस्त उल्हासनगर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी की महिलाएं और तमाम पदाधिकारीयों द्वारा जन्मदिन सफल बनाया गया।






MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget