Latest Post


उल्हासनगर- बुधवार 18 सितंबर 2019

उल्हासनगर-३ स्थित धन्नगुरु नानक शाह गौशाला में गोबर से बनने वाली लकड़ी के  मशीन का उद्दघाटन शिव सेना नेता माननीय श्री आदित्य ठाकरे जी के हाथों से सम्पन्न हुआ। उद्दघाटन के दौरान शिवसेना खासदार डॉ श्रीकांत शिंदे जी, शिवसेना शहर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी जी, बोडारे बंधु  व कई शिव सैनिक के साथ भाजपा नगरसेवक महेश सुखरामनी जी , यू टी ए अध्यक्ष सुमित चक्रवर्ती जी , व कई समाजसेवक, नेतागण मौजूद थे। उपस्थित नेता गण मान्यवरों ने प्रसाद का लाभ लिया।

गौ गोबर से बनी लकड़ियों का शमशान में की जाएगी मुफ्त सेवा। गोबर से बनी पवित्र लकड़ीयों को तैयार करने वाली एक विशेष मशीन का आयोजन धन्नगुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंघ साहबजी के माननीय भाई साहब जसकीरत सिंघजी और भाई साहब त्रिलोचन सिंघजी नें किया। इस लकड़ियों का उपयोग शमशान भूमी में निशुल्क किया जायगा ऐसी जानकारी सेवादारी सोनु विशनानी ने दी।


उल्हासनगर - वैसे तो जब जब चुनाव आते हैं तब तब नेताओं के आरोप प्रत्यारोप, नोंक झोंक, जुबानी हमले और भाषणबाजी शुरू हो जाती है लेकिन इस बार विधान सभा चुनाव के पूर्व ही उल्हासनगर शहर राजनितिक कुरुक्षेत्र का मैदान बन गया है जिसमे दो धुरंधर नेता एक दूसरे के खिलाफ कमान लेकर खड़े हो गए हैं|

शहर में भाजपा का वर्चस्व है और यह पार्टी अपना जनाधार बढ़ने के लिए कई गणमान्य लोगों को शामिल करती जा रही है जिसमें कुछ ऐसे लोग भी हैं जो विवादस्पद रहे हैं| हाल ही में टाउन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के नए पदाधिकारी बने राम वाधवा ने पार्टी की बातें न बोलकर पूर्व विधायक पप्पू कालानी पर निशाना साध लिया| उसने कहा कि इंटरनेट पर विकिपीडिया में पप्पू कालानी का नाम लिखेंगे तो उसके नाम के आगे आतंकवादी शब्द आएगा| वाधवा की इसी बात पर हंगामा बरपा हो गया| टीओके प्रमुख ओमी कालानी तैश में आ गए| उनके कार्यकर्ताओं ने वाधवा को छोड़ भाजपा जिलाध्यक्ष कुमार आयलानी को निशाना बनाया| उसके आवास के बाहर नारेबाजी की| तब से लेकर पप्पू कालानी के बेटे ओमी और आयलानी के बीच वाक्युद्ध शुरू हो गया है|

आयलानी का कहना है कि वाधवा ने माफ़ी मांग ली है तो बात समाप्त हो गयी| उनका कहना है कि ओमी कालानी की टीम को भाजपा में लेने में उनका विरोध था और अब भी है| वहीँ ओमी का कहना है कि आयलानी को राजनितिक सूझ बूझ नहीं है| कुमार ने कहा है कि कालानी समर्थक भाजपा में शामिल हो रहे हैं और ओमी कहता है कि जिन लोगों को उन्होंने छोड़ दिया उन्हें भाजपा अपनी नाव में सवार कर रही है| बहरहाल भाजपा आलाकमान फ़िलहाल चुप्पी साधे बैठी है| देखना है निकट भविष्य में क्या होता है|

उल्हासनगर - उल्हासनगर 1 स्थित सचदेव अपार्टमेंट के तीसरे माले का स्लैब दूसरे माले पर गिरने की वजह से बारह फ्लैट  धारकों  खाली करवाये गए।
पिछले हफ्ते ही महक बी  अपार्टमेंट जर जर हो गई थी, और कई फ्लैट धारकों को बेघर होना पड़ा था। शहर में अब डर का माहौल बना हुआ है की आगे न जाने कितने घर बेघर हो।
अग्रिम शामक दल तथा म न पा अधिकारीयो ने सतर्कता दिखाते हुए सारे फ्लैट धारकों  को खाली करवाया।
 संत थहिरासिंग दरबार के संत सामगाम जसू भाई व टिल्लू भाई ने साचदेव काम्प्लेक्स के बेघर लोगों के खानपान व रहने की अपील की।
टीओके प्रमूख ओमी कालानी अपने कार्यकर्ताओं के साथ घटना स्थल पर मौजूद थे।


उल्हासनगर - उल्हासनगर 2 स्थित महक अ अपार्टमेंट में जुकाव आने की वजह से सारे फ्लैट दारको को उनके फ्लैट खाली करवाये गए। पिछले कई सालों से उल्हासनगर की कई इमारतों में रहनेवाले हज़ारों लोगों को बेघर होना पड़ा है। मुरलीवाला काम्प्लेक्स, सन्मुख सदन, शिवलीला, मेमसाहब हाइट्स, सिंदरी सागर,नीलकंठ अपार्टमेंट, रानीं माँ, शीश महल इयादि मे रहनेवाले तमाम रहवासी बेघर कर दिए गए।
ये सारी की सारी बिल्डिंग्स एक ही समय की बनी हुई है,  म न पा प्रशासन, बिल्डर्स, वस्तुनिसाद पर कोई कार्यवाही नहीं।  इन सारे रहवासियो को बेघर करने की जिमेदारी कौन ले गा, क्या इनकी मूलभूत सुविधाओं को नजर अंदाज़ नहीं किया जा रहा है?

कई उ म पा अधिकारी, नगर सेवक, वस्तुनिसाद व समाज सेवक घटना स्थल पर मौजूद थे क्या किसी के मन में ये सवाल नहीं आया की ये सारे बेघर लोग कहाँ जाएंगे और किस हाल में रहेंगे?


उल्हासनगर. इस बार उल्हासनगर में विधान सभा चुनाव काफी रोचक होने वाले हैं क्यूंकि हर इच्छुक नेता नगरसेवक भाजपा का  टिकट पाने को उतावला है| न सिर्फ इतना बल्कि गुटबंदी करते हुए अपनी ही पार्टी के इच्छुक उम्मीदवारों को नीचा दिखाने का प्रयास हो रहा है|
                  गौरतलब है कि इन दिनों भाजपा में सबसे प्रथम पूर्व विधायक कुमार आयलानी और टीओके प्रमुख ओमी कालानी का नाम उछाल पर है| इसके अलावा साई पार्टी अध्यक्ष और उप महापौर जीवन ईदनानी भी भाजपा का टिकट पाने को प्रयासरत है| वहीँ भाजपा गुट नेता जमनु पुरसवानी और पूर्व भाजपा अध्यक्ष महेश सुखरामानी भी रेस में हैं| जबकि राकांपा की तरफ से कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है क्यूंकि राकांपा में पार्टी बदलने का सिलसिला लगातार जारी है और इस पार्टी का वर्चस्व समाप्त होने के कयास लगाए जा रहे हैं| ऐसे में राकांपा की विधायक ज्योति कालानी भी संभवतया राकांपा से  चुनाव लड़ने के मूड में नहीं दिख रही| यही कारण है कि पिछले दिनों ओमी कालानी ने सेलिबरेशन होटल में घोषणा की कि इस बार उनकी मां ज्योति कालानी अथवा धर्मपत्नी महापौर पंचम कालानी या फिर स्वयं ओमी कालानी इनमें से कोई एक विधान सभा चुनाव लड़ेगा और बाकी लोग उसे मदद करेंगे| 

इधर राकांपा कार्याध्यक्ष भारत गंगोत्री और पूर्व मनपा सचिव एडवोकेट प्रकाश कुकरेजा भी अपना भाग्य आजमाने के चक्कर में लगे हुए हैं| साथ ही आरपीआई की तरफ से भगवान भालेराव भी खुद को प्रत्याशी बता रहे हैं| यह भी तय नहीं कि भाजपा शिवसेना युति के कारण टिकट किसको मिलेगा| जबकि कांग्रेस की स्थिति उल्हासनगर में राम भरोसे है|  
                
परंतु प्रमुख बात पर किसी का भी ध्यान नहीं है कि उल्हासनगर शहर नर्क जैसा बन गया है उसका क्या ?
 केबी रोड के दुकानदार अब तक न्याय की आस में हैं| सड़कें बदतर हो गयी हैं| अनगिनत खड्डों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है| साफ़ पानी नहीं मिल रहा है| सफाई पर्याप्त रूप से नहीं हो रही| ऊपर से प्रॉपर्टी टैक्स के आलावा उपभोक्ता फी और जीआयएस मैपिंग से लोग परेशां हैं लेकिन नेताओं नगरसेवकों को जनता का बिलकुल ध्यान नहीं| वे तो केवल विधान सभा में चुनाव लड़ने और टिकट पाने में ही लगे हुए हैं|








उल्हासनगर - उल्हासनगर महानगर पालिका के पैनल 19 की नगरसेविका मीना सोंडेजी ने दोस्ती दिवस ४ अगस्त रविवार के दिन वृक्षारोपण  का कार्यक्रम आयोजित किया है।

पैनल 19 में दोस्ती दिवस के दिन समय सुबह 9.00 से वृक्षारोपण दिवस के रूप में मनाया जायेगा।   इस साल लगभग 300 बड़े वृक्ष जैसे की नीम, गुलमोहर इत्यादि का  वृक्षारोपण किया जायेगा।

नगरसेविका मीनाजी का शहर के नागिरकों संदेश "दोस्ती प्रकर्ति से ...दोस्ती वातावरण से.."



उल्हासनगर - उल्हासनगर महानगर पालिका की गंदी राजनीति के शिकार हुए समाजसेवक परमानन्द गेरेजा गए 15 दिनों से कैदी की ज़िन्दगी जी रहे है। म न पा ने यह साबित कर दिया कि अगर कोई भी समाजसेवक या NGO म न पा में हो रहे भरष्टाचार को रोकने की कोशिश करेगा उसका यही हश्र होगा।

म न पा में हो रहे भरष्टाचार व लूट खसोट की हदें पार करते हुए शहर के समाजसेवक परमानन्द गेरेजा को जूठे केस में फसा दिया गया। एक गरीब व्यापारी जो शहर के हित में म न पा में हो  रहे भरष्टाचार के विरुद्ध आवाज़ उठा रहा था उसकी आवाज़ बंद कर दी गई। 

आज उसके साथ चंद समाजसेवक व कुछ साथी जो कि उसकी रिहाई की जी तोर कोशिश कर रहे है बाकि सब साथी भरष्टाचारी यों के खोफ से ज़मीन डोज़ हो गए है।

26/7/2019 को भ्रष्ट मनपा ने परमानन्द गेरेजा को 10100/-रुपयो की मदद कर यह साबित कर दिया कि परमानंद बेगुनाह है।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget