स्वच्छता दूतों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर।

 


उल्हासनगर: महाराष्ट्र शासन के निर्देशानुसार ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत उल्हासनगर महानगरपालिका द्वारा स्वच्छता दूतों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सिंधु भवन तथा प्रभाग समिति कार्यालय, उल्हासनगर-4 में संपन्न हुआ।

प्रभाग समिति क्रमांक 1 से 4 के स्वच्छता दूतों ने शिविर में स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर का आयोजन आयुक्त मनीषा आव्हाळे, महापौर अश्विनी निकम, उपमहापौर अमर लुंड, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. धीरज चव्हाण और उपायुक्त स्वास्थ्य डॉ. दिपाली चौगुले के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सभापति सविता तोरणे (रगडे), मुख्य बाजार निरीक्षक विनोद केणे, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक एकनाथ पवार, सहायक नियंत्रक, स्वच्छता निरीक्षक, मुकादम तथा स्वच्छता दूत उपस्थित थे। स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करना ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का प्रमुख हिस्सा है। 






Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget